{"_id":"62a39de6b2f9b8758066676a","slug":"was-waiting-to-welcome-sheetal-fell-ill-kaithal-news-knl1111320196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत के लिए था इंतजार, शीतल पड़ी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत के लिए था इंतजार, शीतल पड़ी बीमार
विज्ञापन
16-पाई। बीमार होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में दाखिल खिलाड़ी शीतल ढुल
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाई। खेलो इंडिया में स्वर्ण मेडल जीतकर पाई की बेटी शीतल ढुल का स्वागत करने के लिए गांव वासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन वह रास्ते में बीमार हो गईं। इसके बाद उन्हें पूंडरी के अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। बताया जाता है कि उसे तेज बुखार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जब यह जानकारी गांव वालों को मिली तो उन्होंने उसके स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जब भी वह गांव पहुंचेगी, तब जोरदार स्वागत किया जाएगा।
शीतल ढुल के भाई नीरज ढुल ने बताया कि वह चंडीगढ़ से बुधवार को गांव आ रही थी लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा खराब देख पिहोवा से बेहोशी की हालत में लाकर पूंडरी के एक प्राइवेट अस्पताल में उसे दाखिल कराना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे तेज बुखार था।
गौरतलब है कि शीतल की टीम ने कबड्डी में गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को उसे गांव पहुंचना था, जहां उसके स्वागत के लिए ग्रामीणों ने जोरदार तैयारी की थी लेकिन काफी इंतजार के बाद जब वह नहीं पहुंची तो वे बड़े निराश हुए। बाद में उन्हें उसके बीमार होने और अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी मिली। इस पर पाई के ग्रामीण वीरेंद्र, महेंद्र, बजिंद्र, सोम दत्त, जितेंद्र पुरी, रणबीर, हरदीप, विक्रम, संजय, राम मेहर बिट्टू ने शीतल के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। साथ ही कहा कि जब भी वह गांव पहुंचेगी, उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।