{"_id":"66ba765497a5cf4e9208c956","slug":"warning-of-strike-if-cattle-are-not-removed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-451937-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोवंश न हटाए तो धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोवंश न हटाए तो धरने की चेतावनी
Tue, 13 Aug 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शहर की सड़कों पर पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने की मांग को लेकर क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं के लोगों का एक शिष्टमंडल एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार से मिला और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। इसमें सड़कों से गोवंश न हटाए जाने पर धरने की चेतावनी दी गई।
शिष्टमंडल में शामिल नेकी की दीवार चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान सागर भारद्वाज, सुखपाल राणा पीडल, डॉ. सुशीला बेबी, बलजीत भुक्कल खरौदी, जगतार अगौंध, पूर्व सरपंच ओमपाल राणा पीडल, राजेंद्र शर्मा भूना, इंद्रजीत शर्मा भूना, रामरूप शर्मा भूना, ईश्वर राणा अगौंध, मोनू चीका ने एसडीएम कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपकर गोवंश की समस्या से अवगत कराया। उधर, एसडीएम कृष्ण कुमार ने शिष्टमंडल के सदस्यों को उनकी समस्या जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। संवाद