फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   warning, nidas wife, attempt sucied, kaithal

इंसाफ ना मिला तो बच्चों सहित कर लूंगी आत्मदाह

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
warning, nidas wife, attempt sucied, kaithal
मीडिया के सामने आया सारा परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा बाजार किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए सामाजिक कार्यकर्ता नोदी चीका के हमलावरों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस कारण गुस्साई नोदी की पत्नी नरेंद्र कौर ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया तो वह अपने तीनों बच्चों के साथ एसपी दफ्तर के सामने आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


नोदी को शुक्रवार शाम को छोटी मंडी में 10-11 बदमाशों ने पीछा कर करके इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे अचेत हालत में राजेंद्रा अस्पताल पटियाला ले जाना पड़ा जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। नोदी की सलामती के लिए उनका पूरा परिवार गुरुद्वारे आया तथा माथा टेककर नोदी के कुशल घर लौटने की अरदास की। गुरुद्वारे में ही पत्रकारों द्वारा नोदी का कुशल क्षेम पूछे जाने पर नोदी की पत्नी नरेंद्र कौर बिलख-बिलख कर रो पड़ी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आखिर किस बात के इंतजार में है। सारे शहर ने उसके पति की पिटाई देखी लेकिन पुलिस अब तक हाथ पर हाथ रखे बैठी है। कोई भी पुलिस कर्मी या प्रशासन का अधिकारी उनके घर में जानने पूछने तक नहीं आया कि नोदी से किसकी दुश्मनी था या किससे वैर विरोध था।
विज्ञापन


मां ने लगाए विधायक पर आरोप:-
अपनी सात विवाहित बेटियों, बहु व पोते पोतियों के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुई नोदी की मां अंगूरी देवी ने अपने बेटे पर हमले के लिए सीधे सीधे विधायक कुलवंत बाजीगर को दोषी करार दिया। अंगूरी देवी ने कहा कि उनका बेटा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेता है तथा विधायक की गलत बातों का डटकर विरोध करता है। इसलिए विधायक ने उस पर जानलेवा हमला करवा दिया ताकि नोदी की आवाज सदा सदा के लिए बंद हो जाए। नोदी की मां ने कहा कि विधायक ने एक महीने पहले उनके घर एक आदमी भेजा था तथा चेताया था कि या तो नोदी को रोक लो वरना अंजाम कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान देने के काबिल नहीं है नोदी
चीका पुलिस के एक एएसआई राम निवास शनिवार देर शाम नोदी का बयान लेने चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचे थे, लेकिन नोदी बयान देने की स्थिति में नहीं था। चीका थाना प्रभारी राजदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई मामला तो दर्ज नहीं किया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकडने की कोशिशें कर रही है।

सारे आरोप राजनीति से प्रेरित:-विधायक
गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर ने फिर दोहराया कि उन पर लगाए जा रहे आरोप सरासर गलत हैं तथा उनके राजनीतिक विरोधी नोदी के परिवार को उनके खिलाफ उकसा रहे हैं। विधायक ने कहा कि वे तो हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले ही पुलिस को सख्त आदेश दे चुके हैं तथा पुलिस जैसे ही आरोपियों की पहचान

कर लेगी सारे दोषी जेल के अंदर होंगे।

सात बहनों का इकलौता भाई है नोदी:-
नोदी चीका सात बहनों का सबसे छोटा व इकलौता भाई है। सारी बहने विवाहित हैं तथा उस पर हमले की खबर पाकर शुक्रवार से ही अपने पीहर डेरा भाग सिंह आई हुई है। नोदी की बड़ी बहन सरोज बाला ने कहा कि उनका भाई इतना अच्छा और शरीफ है कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वह भ्रष्टाचारियों का विरोधी था तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय था शायद यही बात उस पर हमले का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed