फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Warehouse owner held for keeping firecrackers

पटाखे रखने के आरोप में गोदाम मालिक धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Warehouse owner held for keeping firecrackers
कैथल। पिछले वर्ष के पटाखे रखने के आरोप में देर रात पुलिस ने गोदाम मालिक सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विदित रहे कि सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को अंबाला रोड पर एक पटाखे के गोदाम में छापा मारा था। जहां दो क्विंटल पांच किलो विस्फोटक पदार्थ पिछले साल के मिले थे। दमकल अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने इस मामले में देर रात पुलिस में केस दर्ज करवाया था।

पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर को अंबाला रोड पर सुशील एंड ब्रदर्स नाम के एक पटाखा गोदाम में सीएम फ्लाइंग और अन्य विभागों की टीम ने छापामारी की थी। जांच में 205 किलो पटाखे पिछले साल के बिना अनुमति के रखे थे। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। अब आरोपी सेक्टर 19 निवासी सुशील कुमार को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed