फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Wanted accused arrested for attacking police team

Kaithal News: पुलिस टीम पर हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested for attacking police team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2020 में भैंस चोरी कर भागने और पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई संजय कुमार ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के बागड़ा निवासी अरशद को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना 6 जून 2020 की रात की है, जब थाना सदर क्षेत्र से भैंस चोरी कर भाग गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना शहर पुलिस की पीसीआर-2 ने खुराना रोड ड्रेन पुल के पास नाका लगाया था। इसी दौरान खुराना की ओर से आ रहे एक संदिग्ध कैंटर चालक ने रुकने के संकेत की अवहेलना कर नाका तोड़ दिया और गाड़ी को अंबाला रोड की ओर भगाने लगा।
विज्ञापन


पीसीआर टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया। जब कैंटर मूंदड़ी बस अड्डा के पास पहुंचा, तो पीछा होते देख चालक ने अचानक गाड़ी रोकी और बैक करते हुए पीसीआर वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और सरकारी वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके, पुलिस ने साहस दिखाते हुए मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गांव नियाजीपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी शहजान खान के रूप में हुई। वहीं, दो अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। 

कैंटर की तलाशी में एक भैंस और एक कटड़ी बरामद हुई, जिन्हें आरोपी गांव डोहर निवासी ओमप्रकाश के मकान से सेंधमारी कर चोरी करके लाए थे। इस संबंध में पूंडरी थाना में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ड्यूटी में बाधा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।


मुख्य आरोपी अरशद तब मौके से फरार हो गया था और फिलहाल किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed