फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Walls will be built on both sides of the railway track to curb accidents.

Kaithal News: रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बनेगी दीवार, हादसों पर लगेगा अंकुश

Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Walls will be built on both sides of the railway track to curb accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए अलग से बजट जारी किया गया है। सुरक्षा दीवार के निर्माण से ट्रैक पर होने वाले हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने और उसकी ऊंचाई में इजाफा करने के लिए भी राशि स्वीकृत कर दी गई है। हालांकि बजट स्वीकृति के बावजूद स्टेशन परिसर में अभी तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों और लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि जब राशि स्वीकृत हो चुकी है तो काम शुरू होने में देरी क्यों हो रही है। स्टेशन मास्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द काम शुरू होंगे।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैक के दोनों ओर दीवार न होने के कारण आए दिन लोग रेलवे ट्रैक पार करते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा बेसहारा गोवंश भी ट्रैक पर आ जाता है, जिससे ट्रेन संचालन के दौरान खतरा बढ़ जाता है। वहीं प्लेटफार्म की ऊंचाई कम होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा दीवार बनाए जाने की योजना

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इससे ट्रैक पर अवैध आवागमन पर रोक लगेगी और दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही प्लेटफार्म को ऊंचा और लंबा करने के लिए भी राशि जारी की गई है, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में उन स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, जहां बेसहारा गोवंश और आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। फेंसिंग का कार्य पूरा होने के बाद पूरे ट्रैक मार्ग पर दोनों ओर दीवार बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके। रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रेलवे नियमों के तहत रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अपराध की श्रेणी में आता है। रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, लाइन के किनारे और रेलवे परिसर में अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। आगे भी यदि अतिक्रमण पाया गया तो बिना किसी चेतावनी के तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

विकास कार्यों के लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है और संबंधित विभागों को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। जैसे ही तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कार्य के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। -नरेंद्र शर्मा, स्टेशन मस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed