फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   voting trening

चुनाव अधिकारियों को मतदान की कराई रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
voting trening
voting trening - फोटो : Kaithal
पर्यवेक्षक डॉ. राजेश शर्मा और डीसी डॉ. प्रियंका सोनी की उपस्थिति में कैथल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी स्तर की रिहर्सल करवाई गई। कर्मचारियों को वोटिंग के बारे में बताया गया कि किस तरह से वोटिंग शुरू करवाकर ईवीएम का संचालन किया जाना है। इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कैथल में ड्यूटी पर तैनात मतदान पार्टियों से इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट तथा बैलेट पेपर के लिए फार्म भी भरवाए गए।
विज्ञापन

कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी कमलप्रीत कौर ने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एक बैलेट यूनिट में केवल 16 प्रत्याशियों का विवरण दर्ज हो सकता है, जिसमें एक नोटा भी शामिल है। इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 2 बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट तथा एक वीवीपैट प्रयोग में लाई जाएंगी। ईवीएम में सभी प्रत्याशियों के विवरण को दर्ज करने का कार्य जारी है। डीसी ने कहा कि कर्मचारी अपनी सभी शंकाओं का समाधान कर लें और आयोग की हिदायतों का पालन करते हुए मतदान करवाएं। रिहर्सल में ईवीएम के संचालन, वोटिंग, मतदान प्रतिशत अपडेट करने, मॉक पोल जैसी सभी जानकारियां दी गईं। साथ ही बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आयोग द्वारा जारी हिदायतों की हैंडबुक को ध्यान पूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार का संदेह न रहे। अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि 20 अक्तूबर को मतदान पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित की जाएगी तथा वाहन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। चुनाव नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने ईवीएम तथा वीवीपैट की कार्य प्रणाली के बारे में आवश्यक जानकारी दी। एआईआरओ नरेंद्र दलाल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वितीय ईश्वर सिंह, परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, डीआईओ दीपक खुराना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच, कार्यक्रम अधिकारी रेणु पसरीचा, बीडीपीओ सुमित चौधरी सहित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी तथा मतदान पार्टियों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ इस तरह होगी चुनाव प्रक्रिया
पीठासीन अधिकारी सुबह 6 बजे मॉक पोल शुरू करवाएगा।
माइक्रो ऑब्जर्वर की उपस्थिति में मॉक पोल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू करवाया जाएगा तथा सायं 6 बजे तक मतदान होगा।
6 बजे तक मतदान केंद्र में कुछ मतदाता मौजूद हैं तो मतदान केंद्र का प्रवेश द्वार बंद करके सभी को अंतिम मतदाता की ओर से शुरू करके उन्हें स्लिप वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 बजे से एक मिनट पूर्व पीठासीन अधिकारी मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर यह घोषणा करेगा कि यदि कोई मतदाता मतदान परिसर में मतदान करने से वंचित है, तो वह अपना मतदान कर सकता है।
किसी भी मतदाता की पहचान में संदेह की स्थिति में राजनीतिक एजेंटों, बूथ स्तर अधिकारी तथा अन्य मतदाताओं से परामर्श किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed