फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voting on a no-confidence motion against the Guhla Block Samiti Chairperson to be held on the 23rd

Kaithal News: गुहला ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 23 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voting on a no-confidence motion against the Guhla Block Samiti Chairperson to be held on the 23rd
गुहला-चीका। ब्लॉक समिति गुहला की चेयरपर्सन सुखविंदर कौर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 23 अक्तूबर को मतदान होगा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने मतदान के लिए तारीख तय करते हुए आदेश जारी किए हैं। मतदान सुबह 11:45 बजे बीडीपीओ कार्यालय चीका में होगा।
विज्ञापन

वहीं मतदान से आठ दिन पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कुछ सदस्यों के एक साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की चर्चा से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक समिति के कुल 23 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने बुधवार को चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा था। सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है और समिति की सहमति के बिना फैसले लिए जा रहे हैं। अब सभी की नजरें 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए 16 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन कितने सदस्य पहुंचते हैं और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष या विरोध में मतदान करते हैं।
विज्ञापन


सदस्यों के एक साथ यात्रा पर जाने की चर्चा
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले कुछ सदस्यों के बुधवार देर शाम से अपने घरों पर नहीं मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सदस्य बस से धार्मिक यात्रा पर गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार, वे हिमाचल प्रदेश में ठहरे हुए हैं। हालांकि उनके ठहरने के स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रा पर गए एक ब्लॉक समिति सदस्य ने फोन पर बताया कि सभी सदस्य एक साथ हैं और धार्मिक यात्रा पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे 23 अक्तूबर को मतदान के दिन गुहला पहुंचेंगे और चेयरपर्सन के खिलाफ मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन को बहुमत का भरोसा
दूसरी ओर चेयरपर्सन सुखविंदर कौर ने अविश्वास प्रस्ताव गिरने का भरोसा जताया है। उनके समर्थक भी अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों की नजरें मतदान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed