फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voting is our right, we must cast our vote: ADC

Kaithal News: मतदान करना हमारा हक, जरूर डालें हम अपना मत ः एडीसी

Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Voting is our right, we must cast our vote: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वीप अभियान के तहत आरकेएसडी कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एडीसी सी जया श्रद्धा ने शिरकत की और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। एडीसी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु की दहलीज पार करने वाले प्रत्येक युवा को अपना वोट बनवाना चाहिए।

मतदान करना हम सभी का हक है। इसलिए हम सभी को अपना मत जरूर डालना चाहिए। मतदान करने से जहां आपका आत्मविश्वास प्रबल होगा, वहीं देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन भी होगा। मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। अगर आप वोट नहीं डालोगे तो लोकतंत्र में अपनी भागीदारी से भी चूक जाओगे। कहा कि आगामी 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा। इसके लिए आप सभी के अंदर एक उत्साह होना चाहिए। आप सभी युवाओं को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आप उन लोगों में से एक हो, जिन्हें देश का प्रतिनिधि चुनने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


संविधान में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी नागरिकों को मतदान का समान अधिकार प्राप्त है। इसलिए हमें इस अधिकार का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। हमें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि मेरा द्वारा वोट डालने या ना डालने से क्या फर्क पड़ता है। हमें ऐसी विचारधारा अपने मन में नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


रखनी चाहिए।

देश का लोकतंत्र मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आकर स्वयं भी मतदान करना चाहिए और अन्य को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है वे आगामी 26 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं।

इस मौके पर राजबीर पराशर, हरिंद्र गुप्ता, अन्नू कृति, विरेंद्र, चुनाव नायब तहसीदार सुभाष, ईओ कुलदीप सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।

चुनाव में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के रेट तय

कैथल। आगामी लोकसभा में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च के आंकलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनाव में प्रयोग होने वाले टैंट, खाने-पीने सहित 91 वस्तुओं के रेट निर्धारित किए हैं।

लोकसभा उम्मीदवार चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार कुल 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। बताया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों की ओर से चुनाव के प्रचार में प्रयोग होने वाले टैंटेज, खाने-पीने सहित 91 वस्तुओं को आयुक्त, उप आबकारी एवं कराधान कुरुक्षेत्र ने निर्धारित किया है। चुनाव में प्रतिदिन के हिसाब से प्रयोग होने वाले खाने-पीने वाली वस्तुओं में चाय 10 रुपये, दूध पत्ती 20, कॉफी 25, समोसा 17, ब्रेड पकोड़ा 17 रुपये, गुलाब जामुन 210 रुपये प्रति किलो, लंच प्लेट 100 रुपये, जूस 30 रुपये प्रति 250 ग्राम, कोल्ड ड्रिंक प्रिंट रेट, वॉटर कैंपर 30 रुपये निर्धारित किया है।


इसी प्रकार टैंटेज में कुर्सी 20 रुपये, हरा मैट 120 रुपये प्रतिदिन, लाल मैट 110 रुपये प्रतिदिन, छोटा गेट 5 हजार रुपये प्रतिदिन, एसी कूलर 500 रुपये प्रतिदिन, पानी वाला पंखा 200 रुपये प्रतिदिन आदि निर्धारित किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed