फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Voting increased as the day progressed in Pundri...

Kaithal News: पूंडरी में दिन ढलने के साथ बढ़ता गया मतदान

Mon, 03 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Voting increased as the day progressed in Pundri...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका चुनाव को लेकर रविवार को हुए मतदान में शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन ढहने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। पूंडरी के 15,639 मतदाताओं में 11,595 मतदाताओं ने मतदान किया।

एक दो बूथों पर मामूली कहा सुनी हुई, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से बात आगे नहीं बढ़ी। हालांकि सुबह रविवार होने के कारण मतदान की रफ्तार धीमी थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा मतदान की रफ्तार में तेजी आई। सुबह 10 बजे तक 19 प्रतिशत हो चुका था और दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शाम 4 बजे तक मतदान में और तेजी आई 68 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम चार बजे तक 15 हजार 639 मतदाताओं में से 10627 मतदाता अपना मत डाल चुके थे।
विज्ञापन


पूंडरी के वार्ड नंबर 11 में पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन ने वोट डाला। वहीं स्थानीय नेताओं ने भी अपने वोट डाले। हलका विधायक सतपाल जांबा व भाजपा के अन्य नेता भाजपा प्रत्याशियों के बस्ते पर बैठकर शहरवासियों का हौसला बढ़ाते दिखाई दिये। एएसवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ के बाहर जब पार्षद पद की एक प्रत्याशी मेन गेट पर मतदाताओं से वोट की अपील कर रही थी और उसके साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी खड़े थे। उस पर दूसरे प्रत्याशी ने एतराज जताया और कहा कि मेन गेट के साथ नहीं खड़े हो सकते। जिस पर दोनों पक्षों में जुबानी खींच-तान शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों का शांत किया। तब तक एसडीएम व चुनाव अधिकारी अजय सिंह पहुंचे और मामला शांत करवाकर दोनों पक्षों को मेन गेट से दूर खड़ा होने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी शहर के वार्ड नंबर तीन में अन्य वार्डों की अपेक्षा सबसे अधिक मतदान हुआ इस वार्ड में करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड नंबर 2 और 11 में अन्य वार्डों की अपेक्षा कम मतदान हुआ। इसमें दोनों में करीब 68 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें कम मतदान के पीछे वजह ये भी रही क्यों कि यहां पार्षद पहले ही सर्वसम्मति से बन चुके थे और अब इन वार्डों के मतदाताओं को सिर्फ चेयरपर्सन के लिए वोट डालनी थी।
वार्ड आधारित मतदान की स्थिति
वार्ड नंबर
कुल मतदाता
मत पड़े

1.
674
499

2.
1056
727

3.
859
684

4.
833
621

5.
871
687

6.
1212
884

7.
893
648

8.
894
660

वार्ड नंबर
कुल मतदाता
मत पड़े

9.
902
634

10.
1088
792

11.
928
632

12.
1163
867

13.
792
629

14.
1139
896

15.
1311
949

16.
1024
786
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed