{"_id":"673f8eef599b19cbea045ee4","slug":"voting-against-chika-bloc-president-on-27th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-524517-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ वोटिंग 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका ब्लाक अध्यक्ष के खिलाफ वोटिंग 27 को
Fri, 22 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका ब्लाक समिति की अध्यक्ष डिंपल रानी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 27 नवंबर को वोटिंग होगी। यह जानकारी बीडीपीओ चीका नेहा शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद स्थानीय कार्यालय में वोटिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई।
वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि ब्लाक समिति के कई पार्षद अगले कुछ दिनों के भ्रमण पर चले गए हैं। 22 में 18 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं जबकि अध्यक्ष हटाने के लिए जरूरत 15 पार्षदों की है।
डिंपल रानी 30 दिसंबर 2022 को भाजपा के समर्थन से चीका ब्लाक समिति की अध्यक्ष बनी थीं। गुहला से तत्कालीन जजपा विधायक ईश्वर सिंह ब्लाक समिति के चेयरमैन पद पर अपने समर्थक को बैठाना चाहते थे लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर उस समय ईश्वर सिंह पर भारी पड़े थे और वे डिंपल रानी को अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन
गत विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष डिंपल रानी के पति भगत सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पार्टी बदलने का खामियाजा डिंपल रानी को अध्यक्ष की कुर्सी गवां कर भुगतना पड़ सकता है।
22 सदस्यों में से 18 ने किए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर ः चीका ब्लाक समिति में कुल 23 सदस्य है, लेकिन पिछले दिनों वार्ड नंबर 14 से पार्षद ज्योति रानी अपने पद से इस्तीफा दे गई थी। बाकी बचे 22 सदस्यों में से 18 ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षद यदि आखिरी वक्त में पाला नहीं बदलते तो डिंपल रानी की कुर्सी जाना तय मानी जा रही है।
हलके के विकास के लिए विरोधियों को हटाना जरूरी ः बाजीगर
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर एक हलके का समान रूप से विकास करवा रहे हैं। जहां भी जिम्मेवार पदों पर विरोधी पार्टियों के लोग काबिज है वे विकास में रोडा अटका रहे हैं। ऐसे में जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विरोधियों को हटाना जरूरी है।
अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 27 नवंबर को वोटिंग होनी है। चीका ब्लाक समिति में कुल 23 सदस्य है लेकिन वार्ड नंबर 14 की पार्षद ज्योति रानी अपने पद से इस्तीफा दे गई है जिसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -नेहा शर्मा, बीडीपीओ, गुहला-चीका।