{"_id":"66cfbac15d2ff4aa13019486","slug":"voter-literacy-rally-organized-in-dhand-made-aware-kaithal-news-c-18-1-knl1004-462849-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में मतदाता साक्षरता रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में मतदाता साक्षरता रैली निकाल किया जागरूक
Thu, 29 Aug 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल से बुधवार को मतदाता साक्षरता पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने के साथ लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
जागरूकता रैली का उद्देश्य छात्र समुदाय में मतदान के प्रति जागरूकता और दूसरों की भागीदारी को बढ़ाना रहा। छात्रों ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही प्रतिज्ञा की कि हम स्वयं भी निडर होकर मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
जागरूकता रैली के माध्यम से छात्रों ने संदेश दिया कि हमें अपने राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए उन्नति के लिए स्वतंत्र होकर मतदान करना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने कहा कि हमें अपने मत के अधिकार का निडरता से प्रयोग करना चाहिए एवं लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढक़र भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। चुनाव संबंधी हमारी जिम्मेदारियों का समस्त देशवासियों को ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए। हमारे मत के अधिकार से सरकार बननी है। सरकार द्वारा समाज व देश की उन्नति के सभी कार्य संपन्न किए जाते है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी मतदाताओं के लिए जरूरी हो जाता है कि हम तटस्थ भाव से व सोच समझकर मत का प्रयोग करें। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बृजेंद्र ने कहा कि हमें निष्पक्ष होकर अपने विवेक से मतदान का प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हो।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।