{"_id":"66454f9d14909d479501ddb6","slug":"vote-for-anyone-not-for-kejriwal-ramkumar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-390554-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को वोट देना, केजरीवाल को नहीं : रामकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को वोट देना, केजरीवाल को नहीं : रामकुमार
Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जजपा के खिलाफ मुखर रहने वाले नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम बुधवार को कैथल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से उनका केवल कानूनी रिश्ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता किसी को भी वोट दे, केजरीवाल को नहीं देेना।
कैथल के अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वह पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत की पार्टी जजपा का विधायक होने पर विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उनका दल से केवल कानूनी रिश्ता है। इसके अलावा कुछ और नहीं है। कहा कि वे जजपा से विधायक तो बने, लेकिन विधायक बनने के बाद ही उन्होंने पार्टी के लोगों का चाल-चलन देख लिया और वे पीछे हट गए थे। गौतम ने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश से धोखा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जनता को पसंद है, इसलिए वे किसी को भी वोट दें, लेकिन केजरीवाल की पार्टी को नहीं।
उन्होंने उसका जिसने भी साथ दिया उसी को केजरीवाल ने धोखा दिया है। कहा कि केजरीवाल ने नवीन जय हिंद, छोटेपुर और अन्ना हजारे को धोखा दिया। प्रशांत भूषण और यादव को भी इस लायक नहीं समझा कि उन्हें राज्यसभा में भेज देता। उसका जो भी साथ देता है। वह उसे खत्म कर देता है। उसने कांग्रेस को उजाड़ दिया। कांग्रेस का गुजरात व गोवा में बहुत नुकसान किया। इस मौके पर एडवोकेट दिनेश पाठक, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुभाष चुघ और नफे सिंह बेरवाल असीम शर्मा, देविंद्र शर्मा, हरीश वधवा, देशराज सैनी, रविंद्र गौड़, राजबीर कादयान, पंजाबी वेलफेयर सभा के पूर्व प्रधान आर के मुखीजा व सतीश राजपाल मौजूद रहे।