फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vocational Teachers Association announces great movement

वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने की महा आंदोलन की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vocational Teachers Association announces great movement
वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने जिला प्रधान अनिल दलाल के नेतृत्व में डीसी को मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, प्रधान सचिव वी उमाशंकर व अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के नाम ज्ञापन सौंपे। महिला जिला प्रधान सीमा रानी ने बताया कि वोकेशनल टीचर्स पिछले कई वर्षों से विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने समान काम-समान वेतन के लिए भी मांग की है। विभाग के माध्यम से कार्यरत 157 वोकेशनल टीचर्स को 48118 रुपये वेतनमान मिल रहा, जबकि बाकी 2278 वोकेशनल टीचर्स को मात्र 23241 रुपये वेतनमान मिल रहा है। दोनों के वेतनमान में 24000 से ज्यादा का अंतर है। जबकि दोनों एक ही स्कूल एक ही पद एक योग्यता के आधार पर एक ही प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने सभी 2278 वोकेशनल टीचर्स पर सर्विस नियम लागू करने की भी मांग की है। एसोसिएशन ने पंचकूला में 25 अक्तूबर से महा आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर राज्य सचिव गीता रानी, जिला सलाहकार प्रदीप तिवारी, नीलम, रजनी, मुकेश, सीवन ब्लॉक प्रधान राजकुमार, कलायत ब्लॉक प्रधान मनु सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed