फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Visibility reduced due to fog, vehicles moved crawling

Kaithal News: कोहरे से दृश्यता घटी, रेंगकर चले वाहन

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Visibility reduced due to fog, vehicles moved crawling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार सुबह एक बार फिर से कोहरा छा गया। कोहरा इतना था कि महज 10 मीटर की दृश्यता थी। ऐसे में सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर और गाड़ियां रेंगकर चलते हुईं दिखाई दीं। सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों को घने कोहरे के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर दूसरे वाहन के बिल्कुल समीप जाने पर ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में हादसे होने का भय बना रहा। सुबह वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक घर से निकलकर अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं तो उनके चेहरों पर भी कोहरा जम गया था और कोहरे के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ रहा।
विज्ञापन


बाजारों में कोहरे के चलते दुकानेें भी एक घंटा की देरी से खुली

ठंडक बढ़ने से बाजारों में भी लोगों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। दिनभर लोग बाजारों में गर्म कंबलों व कपड़ों की खरीदारी करते हुए नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं गुणवत्ता सूचकांक 190 से घटकर 153 पर पहुंच गया। हालांकि अभी स्वास्थ्य के लिए सामान्य श्रेणी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में मौसम स्थिर बना रहेगा। सुबह शाम कोहरा होने और दोपहर को धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। अब तक जिले में किसी भी फसलों को कोहरे से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।-रमेश चंद वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां ज्यादा हो रहीं प्रभावित
कैथल। पिछले तीन दिन से पड़ रहे घने कोहरे के बीच अब कैथल से गुजरने वाली सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस समय सबसे अधिक देरी से साबरमती से दौलतपुर चौक जाने वाली ट्रेन देरी से चल रही है। यह ट्रेन करीब 40 मिनट की देरी से चल रही है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र से दिल्ली वाया कैथल होकर जाने वाली इंटरसिटी और कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन भी करीब 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही है।

इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेलयात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि यह ट्रेनें अपने गंतव्य से तो समय पर चल रही है, लेकिन रास्ते में घना कोहरा होने के कारण यह अगले स्टेशनों पर देरी से चलती है।

रेलयात्री कल्याण समिति के कार्यकारी प्रधान लाजपत राय सिंगला ने बताया कि पिछले चार दिन से सुबह के समय अधिक कोहरा रहता है। इस कारण ही सुबह के समय पहुंचने वाली ट्रेनें अधिक दूरी से स्टेशनों पर पहुंच रही है। इसमें साबरमती आश्रम से दौलतपुर चौक तक जाने वाली ट्रेन हैं। संवाद

कोहरे के कारण अक्सर ट्रेनें देरी से चलती हैं। इस कारण यात्रियों को कुछ इंतजार जरूर करना पड़ रहा है। मौसम के अनुसार ही ट्रेनों का संचालन रेलवे की तरफ से किया जाता है।

नरेंद्र शर्मा, अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed