फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vishwas Vats won gold medal in Wushu

Kaithal News: विश्वास वत्स ने वुशू में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 20 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vishwas Vats won gold medal in Wushu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल के छात्र विश्वास वत्स ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह जानकारी प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने दी। महाविद्यालय में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र विश्वास वत्स ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंतर महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। काॅलेज के खेल विभाग के सभी शिक्षकों व प्रशिक्षकों ने विश्वास वत्स की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। साथ ही भविष्य में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना का भी परिचायक होते हैं। हमारा महाविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और इस प्रकार की उपलब्धियां हमें और अधिक प्रेरित करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed