{"_id":"669470488f96f1c1f00ac5b4","slug":"vishwakarma-samaj-prepared-strategy-for-rights-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430894-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विश्वकर्मा समाज ने हकों के लिए तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विश्वकर्मा समाज ने हकों के लिए तैयार की रणनीति
Mon, 15 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। विश्वकर्मा समाज ने हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2024 के चुनाव से पहले अपनी रणनीति तैयार करने का सिलसिला तेज कर दिया है। इसके तहत हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राजनैतिक प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर विश्वकर्मा समाज ने संघर्ष का एलान किया है। इसके तहत राज्य की प्रत्येक विधानसभा मेंं समाज को एकजुट करते हुए अपने हिस्से की टिकटों की मांग राजनैतिक दलों से की जाएगी।
बैठक में समाज के हित पर चर्चा के दौरान यह भी कहा गया कि जो भी राजनीतिक दल समाज को प्रतिनिधित्व का अवसर देगा, उसका समर्थन किया जाएगा। यह फैसला रविवार को प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट पर स्थित भगवान विश्वकर्मा वाटिका परिसर में आयोजित सम्मेलन में लिया गया।
सम्मेलन के संयोजन की कमान विश्वकर्मा युवा संगठन प्रधान प्रीत जगदेव ने संभाली। इस दौरान उन्होंने सर्व सम्मति से प्रदेश के विभिन्न जिलों से विश्वकर्मा समाज के अलग-अलग संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के समक्ष समाज की महत्वपूर्ण मांगों का प्रस्ताव रखा। इसमें राजनीति में विश्वकर्मा समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान करने, कलायत मेंं विश्वकर्मा श्री तख्त का निर्माण, तकनीकी कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर समाज के युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंकोंं के माध्यम से लोन की सरल विधि, राज्य के सभी जिलों में विश्वकर्मा छात्रावास और अन्य मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन
इन मांगों को हरियाणा की सभी विधानसभाओं में समाज द्वारा राजनैतिक दलों के समक्ष प्रमुखता से उठाने का संकल्प किया गया। विश्वकर्मा सम्मेलन की शुरुआत भगवान कपिल मुनि और विश्वकर्मा वंदना से हुई। महिलाओं ने धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सरोवर तट पर दीप रोशन किए गए। इस दौरान हरियाणवी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उमदा प्रस्तुति महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से दी गई। सम्मेलन मेंं मंच संचालन नगर पार्षद आरएस धानियां ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुलवंत सिंह यमुनानगर, पवन धीमान, जोगेंद्र जांगड़ा बल्लवगढ़, सुशील धीमान, विश्वकर्मा समाज के मुख्य प्रचारक आर्य, सुरेंद्र धीमान, दिनेश धीमान, अंबाला केंट से रवींद्र जगदेव, रत्न लाल रोहतक, उड़ान फाउंडेशन अध्यक्ष रेखा धीमान, महिला पार्षद
सुनीता धीमान, काला प्रधान, बलविंद्र साहा, हिसार से गुलाब सिंह, कुरुक्षेत्र से वेद प्रकाश धीमान, खिजराबाद, हरी ओम धीमान, रामदिया धीमान, प्रदीप धीमान, अनिल धीमान, अनू धीमान और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।