फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   viral video

आरएसएस को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता की वीडियो वायरल

Tue, 16 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
viral video
रविवार रात से शहर में भाजपा के प्रमुख टिकटार्थी नेता की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। जो सोमवार को दिन भर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। वीडियो में चल रही बातचीत में वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब करीब ढेड़ वर्ष पहले शहर में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के दौरान जोड़-तोड़ चल रही थी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पुराना है वीडियो, जब पार्षदों को लेकर चल रही थी जोड़-तोड़ : वीडियो करीब ढेड़ वर्ष पुराना लग रहा है। जिसमें पार्षद प्रतिनधि सुरेश कश्यप, भीमसैन अग्रवाल, बलजीत रंगा व भाजपा नेता नगर परिषद में तत्कालीन चेयरपर्सन के खिलाफ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। एक पार्षद प्रतिनिधि इस दौरान कह रहा है कि वे 14 पार्षद एक हैं और उसका (तत्कालीन चेयरमैन) का इस्तीफा लेकर किसी का भी नाम रख दो। हम उसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

5 मिनट के वीडियो में सड़क पर खड़े होकर कर रहे हैं बातचीत: पूरे 5 मिनट के इस वीडियो में तीन पार्षद प्रतिनिधियों के अलावा एक युवक सहित एक व्यक्ति वीडियो बनाने वाला है। जो खुद दिख नहीं रहा है। लेकिन रिकॉर्डिंग के दौरान उसने भाजपा नेता पर फोकस बनाए रखा। इसी बातचीत के दौरान भाजपा नेता आरएसएस पर मजाकिया लहजे में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए सुन व दिख रहे हैं। इसके बाद पार्षदों के साथ करीब 5 मिनट तक वे बातचीत करतेे दिख रहे हैं। जिसमें पार्षद प्रतिनिधि खरीद-फरोख्त की भी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर संबंधित भाजपा नेता ने कहा कि उस समय नाराज पार्षदों को मनाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्हीं के लहजे में उस समय बातचीत कर मजाकिया लहजे में उनके मन की टोह ली जा रही थी। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उस समय वीडियो बनाकर उसे अब चुनाव से पहले वायरल करके साजिश रची जा रही है। ताकि चुनावी समय में उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके। लेकिन वे संगठन के प्रति समर्पित हैं और संगठन का पूरा सम्मान करते हैं। वे खुद संगठन के कार्यों को बतौर पदाधिकारी आगे बढ़ा रहे हैं। यह विपक्ष व खुद ऐसे लोगों की साजिश है, जो उन्हें भाजपा में पार्टी संगठन के लिए मेहनत करते हुए देखकर खुश नहीं हैं और उनकी मेहनत को पचा नहीं पा रहे हैं। वे आगे भी संगठन के लिए जी-तोड़ मेहनत करते रहेंगे।

वीडियो को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं हैं। लेकिन पूरी तरह से राष्ट्र को समर्पित संगठन को लेकर यदि कोई अभद्र टिप्पणी करता है तो वह अशोभनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed