फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vinesh Phogat took ticket from the same party which did the Commonwealth scam: Anurag Thakur

Kaithal News: जिस पार्टी ने कॉमन वेल्थ घोटाला किया उसी पार्टी से विनेश फोगाट ने ली टिकट ः अनुराग ठाकुर

Thu, 19 Sep 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Vinesh Phogat took ticket from the same party which did the Commonwealth scam: Anurag Thakur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत (कैथल)। भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को टिकट दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वे उस पार्टी से ही जुड़ गई जिसने कॉमन वेल्थ घोटाला किया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके प्रशिक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च किए। जब तक वे खेल में थीं तब तक वे निष्पक्ष खिलाड़ी के रूप में थीं पर अब राजनीति में वे एक विचारधारा के साथ जुड़ गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सैनिकों, खिलाडिय़ों, किसानों व आम आदमी के लिए अनेक कार्य किए हैं। आज देश भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे विशेष रूप से चुनाव के लिए नहीं आए बल्कि पारिवारिक मिलन के लिए आए हैं। उन्होंने राजपूत समाज से आग्रह किया कि वे इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के हक में मतदान करें। उन्होंने कलायत में भाजपा से रूठे राजपूत समाज के टिकटार्थियों को मनाने की कोशिश की।


ठाकुर ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकारें रहीं, इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए हैं। 19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितने बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे और हुड्डा जी उनको न्याय नहीं दिला पाए। और तो और हुड्डा परिवार आज तक एक दलित बेटी सैलजा का सम्मान नहीं कर पाए, तो बाक़ी प्रदेश भर के दलितों के लिए क्या ही करेंगे? ठाकुर ने कहा सरकार बनाने की ग़लतफ़हमी में जी रही कांग्रेस हरियाणा में खर्ची-पर्ची का राज वापस लाने का सपना देख रही है। कांग्रेस सरकारी नौकरियां बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियां देंगे। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन ख़तरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठाएगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियां दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण ख़त्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक़ पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े स्वर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण ख़त्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की ज़मीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed