फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villages' power supply will be closed for ten hours till harvesting

फसल कटाई तक गांवों की दस घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villages' power supply will be closed for ten hours till harvesting
कैथल। तपती गर्मी के बीच गेहूं कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली निगम ने आदेश जारी किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निगम ने ये फैसला गेहूं की फसलों में आग लगने के खतरे को देखते हुए लिया है, हालांकि घंटों बिजली कटौती से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़नी तय है।
विज्ञापन

एक्सईन प्रदीप गोयत ने बताया कि गेहूं की फसल पकने और आग के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों इलाकों में बिजली आपूर्ति को दिन में बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस समय बिजली आपूर्ति बंद रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि स्पार्किंग और टूटे तार आदि के कारण आग लगने की किसी भी संभावना से बचा जा सके। 30 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक ये फीडर बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आग से बचाव के लिए सीजन में इन बातों का भी रखें ध्यान -
किसी वाहन से चलते समय धूम्रपान न करें और न ही करने दें। खेत में भी बीड़ी और सिगरेट नहीं जलाएं। खेत में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे से घास आदि काट कर साफ कर दें। सभी किसान अपने-अपने स्प्रे ड्रम को पानी से भर कर खेत में रखें। आग की घटना का पता चलते ही तुरंत मदद के लिए गांव के मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे में आवाज लगवा दें। साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दें। विवाह शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग पटाखे आदि न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed