फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers will honor scientist turned scientist Sonia Dhull

Kaithal News: वैज्ञानिक बनी सोनिया ढुल को सम्मानित करेंगेे ग्रामीण

Mon, 09 Oct 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers will honor scientist turned scientist Sonia Dhull
०३-पाई। सोनिया ढुल
पाई। भाणा गांव के मौजिज लोगों की एक बैठक रविवार को हुई । बैठक में 15 अक्तूबर को गांव की बेटी सोनिया ढुल को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण कैप्टन बलजीत, धर्मसिंह, नसीब सिंह बूरा, सींद्र व देवकृष्ण ने बताया कि बेटी सोनिया ढुल ने आर्थिक तंगी के बावजूद कठोर मेहनत से जर्मनी में साइंटिस्ट बनने तक का सफर तय किया है। जो एक बेहतर उपलब्धि है। गांव भाणा में एक जोरदार स्वागत समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन

विदित रहे कि सोनिया ढुल के पिताजी का काफी समय पहले देहांत हो गया था और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, इसके बावजूद सोनिया ने सरकारी स्कूल में अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से आईआईटी मद्रास से अपनी एमएससी की पढ़ाई पूरी की। उसकी लगन को देखते दौरान चाइना, अमेरिकी, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे संपन्न देशों से उसे रिसर्च के लिए बुलाया गया लेकिन सोनिया ने दुनिया की सबसे श्रेष्ठ जर्मन की रिसर्च संस्थान को चुना। सोनिया का सपना है कि वह वहां पर अपनी रिसर्च को पूरा करके अपने देश में अहम योगदान दूं। सोनिया की इस लगन से सभी प्रभावित हैं। इस मौके पर राजा, धर्मपाल, राजेश, जगबीर, जगदीप, धर्मबीर, रमेश, जयभगवान, सतबीर, जितेंद्र, कालु, प्रदीप, धीरा, सलिंद्र, कपूरा व जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed