फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers pleaded for help to fire victims

Kaithal News: अग्नि पीड़ितों को मदद की ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers pleaded for help to fire victims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सिमला में शार्ट-सर्किट से मकान व दो दुकानों में लगी आग से हुए भारी नुकसान को लेकर ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने एसडीएम अजय हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा गया है। इसमें आग की घटना से पीडि़त अजय को हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की गई।

अजय ने बताया कि परिवार के पास आय का साधन केवल दुकानें थी। उनके कंधों पर माता-पिता व छोटा भाई संजय की जिम्मेवारी है। जिन दो दुकानों मेंं नुकसान हुआ है उसमेंं एक करियाना व दूसरी दुकान कपड़े, जूते व अन्य सामान की है। 26 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े दस बजे धधकी आग की सूचना तब मिली जब गांव के ही युवा बिटटू दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स लेने के लिए आया।
विज्ञापन


दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया और युवा ने चीख-पुकार कर सबको जगाया। दुकान के अंदर का दरवाजा खोला तो आग बहुत ज्यादा बढ़ चुकी थी। दुकानों के साथ-साथ मकान में रखा सामान भी जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अलमारी, पेटी व इनमें रखा सामान, आरओ, एलईडी टीवी, कैमरे, डीवीआर, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, बैड, सौफे, एसी, मोबाइल फोन, एक लाख 10 हजार रुपये नकदी, करीब आठ तोले सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के गहने, बैटरी से चार्ज होने वाली स्कूटी व अन्य सामान शामिल है। इस घटना के बाद परिवार के पास रहने और रोजी का कोई साधन नहीं बचा।





परिवार हादसे से उभर नहीं पा रहा है। ऐसे में राहत की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।





——————————
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed