फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Villagers in Chandana were made aware against drug addiction

Kaithal News: चंदाना में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Chandana were made aware against drug addiction
कैथल। नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत बुधवार को कलायत खंड के चंदाना गांव में पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तितरम थाना प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और इससे जुड़े अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


एसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे और अपराध की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए संवाद करें और उन्हें शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने ग्रामीणों से यह भी कहा कि वे किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहें और गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed