{"_id":"6259d734dc55f03d1b4d19a5","slug":"villagers-expressed-their-anger-over-using-substandard-material-in-the-construction-of-the-drain-kaithal-news-knl105068871","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जडौला में फिरनी के साथ बनने वाले नाले के निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री प्रयोग करने के विरोध में ग्रामीणों ने रोष जताया। लोगों का कहना है कि वे नाले के निर्माण में तमाम घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले के निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया किस्म की सामग्री की उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण राम कुमार, सोनू, दलबीर, वकील, महेंद्र मैहला, प्रदीप जांगडा, सतपाल, दीपक, बिट्टू, रविंद्र मैहला, दयाचंद, कृष्ण, रमेश चंद, रिंकू व अमित कुमार ने बताया कि गांव की फिरनी के साथ जो नाला बनाया जा रहा है। उसमें नियमों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दलदल के ऊपर रोड़ा डालकर नाला बनाया जा रहा है, जो कुछ समय बाद बरसात के पानी में बह जाएगा और नाला फिर से खराब हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा कि ठेकेदार को नाले के निर्माण में उच्च क्वालिटी की सामग्री प्रयोग करने के लिए कहा गया है। उसके बावजूद भी अगर ठेकेदार ने घटिया किस्म की सामग्री प्रयोग की है और निर्माण में अनियमितता बरती है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।