{"_id":"6140f7588ebc3edadc058c0f","slug":"villagers-expressed-their-anger-against-contaminated-drinking-water-kaithal-news-knl832232154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोष प्रकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल के विरोध में ग्रामीणों ने किया रोष प्रकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल में गंदगी आने से साकरा गांव के ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। ग्रामीण फतेह सिंह, ईश्वर सिंह, रणधीर सिंह, राम कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, सलिंदर और अन्य ने बताया कि गांव में बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। इससे पिछले कई महीनों पानी में गंदगी आ रही है। ग्रामीण इसे ही पीने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास पीने के पानी का अन्य कोई विकल्प नहीं है।
ट्यूबवेल ऑपरेटर से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों का एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि समस्या का शीघ्र ही समाधान हो जाएगा। समस्या का समाधान करना तो दूर की बात संबंधित अधिकारियों ने मौके का मुआयना करना भी उचित नहीं समझा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी पीने से बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश ने कहा कि पेयजल लाइन के रख रखाव की जिम्मेदारी पंचायत विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए पंचायत विभाग को बजट जारी किया जाता है।
विज्ञापन
बीडीपीओ ढांड फूल सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर पाइप लाइन की लीकेज को शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।