फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Village set out in search of girl, half-burnt body found after 26 hours

Kaithal: दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या, तलाश में निकल पड़ा गांव, 26 घंटे बाद मिली अधजली लाश

Mon, 10 Oct 2022 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत/कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 03:11 AM IST
सार

एसपी मकसूद अहमद के अनुसार पुलिस ने बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को खेतों, तालाब, गांव और आस-पास के इलाके में ढूंढने के लिए लगाया था।

विज्ञापन
Village set out in search of girl, half-burnt body found after 26 hours
कलायत क्षेत्र में मौका स्थल पर पहुंचे जिला पुलिस कप्तान मकसूद अहमद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद न सिर्फ हत्या की गई, बल्कि हैवानियत की हद तक जाकर शव को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 30 घंटे बाद ही मामले का पटाक्षेप कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सच्चाई उजागर होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग उठाई है। इससे पहले ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर रात-दिन सर्च आपरेशन चलाया। तब जाकर 26 घंटे बाद बच्ची की अधजली लाश बरामद हुई। इसके बाद अगले चार घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मकसूद अहमद के अनुसार पुलिस ने बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को खेतों, तालाब, गांव और आस-पास के इलाके में ढूंढने के लिए लगाया था। डीएसपी सज्जन कुमार की अगुवाई में देर रात से सुबह दोपहर तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा।

रविवार दोपहर के समय एक सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला और फिर परत-दर-परत खुलती चली गई। मामले में आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या और फिर शव को जलाने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें : कैथल में हैवानियत: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया शव, पड़ोसी ने ही की वारदात

दूसरी ओर सात साल की मासूम की हत्या कर शव जलाने की घटना से गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। इससे पहले बच्ची के अचानक लापता होने पर पूरा गांव रात भर मासूम बच्ची की तलाश में जुटा रहा। साथ में पुलिस भी खाक छानती रही।

बच्ची के डूबने की आशंका को ध्यान में रख कर पुलिस ने गांव में गोताखोर दल को भी बुलाया। गोताखोर दल ने गांव के सभी तालाबों, जलाशयों व माइनरों में बच्ची को ढूंढने का अभियान शुरू कर दिया। हर संभावना को ध्यान में रख कर पुलिस ने गांव में सर्च अभियान चलाया पर कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद रविवार सुबह से ही गांव कुराड़ के एसपी मकसूद अहमद डीएसपी सज्जन सिंह, थाना प्रभारी पूंडरी, थाना प्रभारी तितरम, कलायत पुलिस, सीआईए-2 और रिजर्व पुलिस के साथ मौजूद रहे। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने गांव के लोगों को साथ लेकर रणनीति बनाई। अलग-अलग बनाई गई टीमों के द्वारा गांव के सभी तालाबों, खंडहरों, पुराने बंद मकानों, नवनिर्माण हो रहे मकानों में तलाशी ली गई।

इसके अलावा गांव में रह रहे संदिग्ध लोगों व गांव से बाहर गए लोगों की भी सूची बनाई गई। जिला पुलिस द्वारा बच्ची का फोटो पूरे राज्य की पुलिस व पंजाब पुलिस को भी भिजवाया। मामले को लेकर ग्रामीणों की पंचायत लगातार जारी रही।

नाराज युवा वर्ग ने कलायत राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी। सतबीर गिल, अनिल प्रजापति, रमेश प्रजापति, संदीप कुमार, अनिल कुमार, दरबारा सिंह, रमेश नंबरदार, कर्ण गिल आदि मौजिज लोगों ने मामले की कमान को संभाला व पुलिस को हर संभव सहयोग देने के लिए युवाओं को मनाया। सभी बैंकों व अन्य मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस व ग्रामीणों की बनाई गई टीमों ने खंगाला। 26 घंटे बाद मासूम का शव मिला।


मां बेटी के लिए चावल बनाकर करती रही इंतजार
मां अपनी सात साल की बेटी के कहने पर उसके लिए चावल बना रही थी और दूसरी ओर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इससे पहले स्कूल में पढ़ने वाली सात साल की छात्रा ने मां को कहा था कि उसे भूख लगी है और चावल खाने हैं। मां ने उसे एक सेब खिलाया और चावल बनाने पर लग गई। इस दौरान बच्ची बाहर चली गई। उसे क्या पता था की वह हैवानियत का शिकार हो जाएगी।

उसके पिता सब्जी बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में बच्ची की मां, पांच साल की बेटी, दो साल की बेटी और दस माह का बेटा है। शर्मनाक बात यह है कि आरोपी दरिंदा भी उसी समाज से है और रिश्ते में बच्ची का भाई लगता है। इस हृदय विदारक घटना पर पूरा गांव सकते में है। सभी की एक ही मांग है कि दरिंदे को फांसी से कम सजा न मिले।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि गिरफ्तार युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है या उसके साथ कोई ओर भी था। साथ ही मृतक बच्ची के शव का बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ पुलिस का प्रयास रहेगा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई हो और जल्द से जल्द दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed