फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vikram selected in World Para Athletics

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में विक्रम चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vikram selected in World Para Athletics
08-गुहला चीका। स्विर्ट्जलेंड में होने वाली वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ? - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गुहला चीका की खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले विक्रम का स्विट्जरलैंड होने वाली वर्ल्ड पैरा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। इस उपलब्धि पर चीका के खेल मैदान में विक्रम का जोरदार स्वागत किया गया। गुहला हलका के नौच गांव निवासी विक्रम को कोच ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विक्रम ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने कोच सतनाम सिंह को दिया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि पैरा एथलीट विक्रम का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हमारे लिए गर्व की बात है। स्विटजरलैंड के नोटविल सिटी में 26 से 28 मई तक वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स संघ इस प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बंगलुरु में आयोजित दो नेशनल प्रतियोगिता में विक्रम दो रजत पदक जीत चुके हैं। इसी आधार पर उनका इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि विक्रम जैवलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यदि विक्रम स्विटजरलैंड में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आने वाले एशियन गेम के लिए भी क्वालीफाई कर जाएंगे। कोच ने बताया कि विक्रम पिछले चार साल से चीका के खेल मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में इस समय लगभग 300 बच्चे सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी अच्छे खिलाड़ी बनाने के साथ-साथ अच्छे रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed