{"_id":"6418aba93f4e89d7ab09f914","slug":"vikram-rajrana-won-gold-in-javelin-throw-kaithal-news-c-18-1-66291-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भाला फेंक में विक्रम राजराणा ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भाला फेंक में विक्रम राजराणा ने स्वर्ण पदक जीता
Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। महाराष्ट्र के पुणे में 16 से 20 मार्च तक आयोजित हुई 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कैथल के म्हारे छोरों ने जीत का परचम फहराया दिया। खिलाड़ियों ने जीते छह पदक जीते हैं। इनमें भाला फेंक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम राजराणा ने रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। धावक राहुल सैनी ने रजत और कांस्य पदक जीते हैं।
श्री शिवाजी छत्रपति स्टेडियम में आयोजित पैरा 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम राजराणा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। गांव नौच के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम राजराणा ने 42.87 मीटर पर रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
इसी प्रकार से गांव जाखौली के खिलाड़ी दीपक कादियान ने लंबी कूद में 4.88 मीटर में रजत पदक जीता। गांव सिसला के खिलाड़ी दीपक राविश ने शॅाटपुट में 9.98 मीटर में कांस्य पदक जीता। गांव संगरौली राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 31 मीटर में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी गांव सीवन के धावक राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल सैनी 100 मीटर 12.8 सेकेंड में रजत व 400 मीटर 58.26 सेकेंड में कांस्य पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम राजराणा, दीपक राविश, प्रिंस व राहुल सैनी पिछले तीन वर्षो से राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अनेकों पदक जीत चुके हैं।
कोच नरेंद्र, कोच सुनील फौगाट, डीपीई शमशेर राजराणा व पीटीआई सविता राजराणा ने सभी खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी। कैथल के विजेता खिलाड़ियों की जीत पर खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ी राहुल सैनी ने यह जानकारी दी।