{"_id":"66183fe38217cc1d4701c1c4","slug":"view-candidates-profile-through-kyc-app-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-366625-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी ऐप से उम्मीदवार की देखें प्रोफाइल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी ऐप से उम्मीदवार की देखें प्रोफाइल : डीसी
Fri, 12 Apr 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है और मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है जिसके मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी को देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।
आयोग द्वारा केवाईसी एप शुरू किया गया है जो चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम रोल रखता है। इस एप के जरिये कोई भी व्यक्ति स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस एप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। इस एप पर उम्मीदवार का नाम, पिता/पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा/लोकसभा की जानकारी मेन डिस्प्ले में दिखाई देती है। उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस एप में अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन
डाउनलोड करें कार्ड
कैथल। यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि ये डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड के साथ प्रिंट भी कराया जा सकता है। संवाद