Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Video of a trolley full of sacks being unloaded at a businessman's house goes viral

Kaithal News: व्यापारी की कोठी पर बारदाना से भरी ट्राली उतारे जाने का वीडियो वायरल

Sun, 12 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Video of a trolley full of sacks being unloaded at a businessman's house goes viral
राजौंद की अनाजमंडी में पड़ी गेहूं की ढेरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। हैफेड के बाद अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में भी बारदाना घोटाले के आरोप सामने आए हैं। विभाग के बारदाना से भरी एक ट्राली को हुड्डा सेक्टर-3 स्थित एक व्यापारी की कोठी में उतारे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर राविश चीका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कोठी की तलाशी ली। आढ़तियों का आरोप है कि छापे की भनक लगते ही व्यापारी ने बारदाना दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था, जिससे टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफएससी वरिंद्र कुमार और हैफेड के डीएम अनूप नैन जांच के लिए चीका मंडी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंडी प्रधान कर्मचंद गर्ग ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से एक आढ़ती को 150 गांठ बारदाना जारी किया गया, जबकि अन्य आढ़ती एक-एक गांठ के लिए भटक रहे हैं। आढ़तियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में डीएफएससी वरिंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और आढ़तियों को पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उठान न होने से मंडियां भरी, राइस मिलों में गेहूं गिराने की मांग : मंडियों में गेहूं का उठान नहीं होने से जगह की भारी कमी हो गई है। करीब दो दर्जन आढ़तियों ने डीएफएससी को पत्र देकर राइस मिलों में गेहूं गिराने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि खराब मौसम के चलते किसान फसल खराब होने के डर से दबाव बना रहे हैं। आढ़तियों ने मांग की है कि गेट पास और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गेहूं को राइस मिलों में गिराने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदी गई गेहूं का उठान जल्द कराने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देशानुसार किसानों की फसल का एक-एक दाना मंडियों में ही खरीदा जाएगा। राइस मिलों में गेहूं गिराने की मांग पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। -वरिंद्र कुमार, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed