{"_id":"6758aae109689e560002e288","slug":"vhp-submits-memorandum-to-stop-hindu-oppression-in-bangladesh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-537309-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न रोकने के लिए विहिप ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न रोकने के लिए विहिप ने सौंपा ज्ञापन
Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न रोकने व हिंदू मंदिरों पर लगातार हो रहे हमलों को रोकने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने कहा कि पिछले पांच मास से बांग्लादेश में हिंदुओं पर सामूहिक हमले, संपत्ति की लूट, मंदिर मूर्ति तोडऩा व महिलाओं व बच्चों पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश सरकार कुछ नहीं कर रही है। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो दिन पूर्व मंदिर पर हमला कर मूर्तियों को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के सामूहिक दमन को रोकने के लिए भारत सरकार गंभीर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा, पुजारी संजय गौतम, विशाल शांडिल्य, लोकेश शर्मा, रणबीर शास्त्री, दयानंद शर्मा, अनिल सिंगला, हरीश गर्ग, महेंद्र रायका, बंटी शर्मा, गोपाल सिसमौर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।