फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vFarmers are hurt by the resignation of former Vice President: Rampal

पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से किसान वर्ग आहत : रामपाल

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
vFarmers are hurt by the resignation of former Vice President: Rampal
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से किसान वर्ग में गहरी निराशा है। माजरा ने आरोप लगाया कि किसानों के पक्ष में बेबाकी से बोलने की कीमत उन्हें अपने पद से हटकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन

अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माजरा ने कहा कि धनखड़ लगातार किसानों के मुद्दों को सदन में उठा रहे थे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से किसानों के हित में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा मांगा था और किसान सम्मान निधि की राशि को अपर्याप्त बताया था। माजरा ने कहा कि यह स्पष्ट था कि भाजपा नेतृत्व उनकी सक्रियता से असहज था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूर्व उपराष्ट्रपति दिनभर सदन की कार्यवाही चला रहे थे, तो अचानक शाम को उनके इस्तीफे की खबर क्यों और कैसे आई? और वह भी “स्वास्थ्य कारणों” का हवाला देकर! माजरा ने कहा कि देश आज इस चुप्पी और जल्दबाजी पर जवाब मांग
विज्ञापन

रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed