फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Verification of applications will be online

Kaithal News: आवेदनों के सत्यापन होंगे ऑनलाइन

Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Verification of applications will be online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों में दाखिले के लिए तीन जून से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने के बाद ही बच्चे ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन ही कॉलेज प्रशासन की ओर से आवेदन करने वाले छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि आवेदन करते समय बच्चों ने कुछ गलत कर भी दी है तो उसे साथ की साथ ठीक किया जाएगा। ताकि बच्चों का समय पर दाखिला हो सके।

दाखिले के लिए विद्यार्थियों को कक्षा दसवीं की मार्कशीट, कक्षा 12वीं माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइट फोटो, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जरूरी है। गौरतलब है कि तीन जून को पोर्टल किसी भी समय खुल सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने तौर पर चेक करना होगा। बीते वर्ष पोर्टल दोपहर तीन बजे खुला था, जिसके बाद विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में साइकोलॉजी व मास कम्युनिकेशन कोर्स शुरू
आरकेएसडी कॉलेज कैथल में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश प्रक्रिया निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होने जा रही है। कॉलेज के पाठ्यक्रम विवरण, विभिन्न पीजी कार्यक्रम, विषय समूह, शुल्क, सीटें, नोडल अधिकारी आदि भरने की अंतिम तिथि एक जून 2024 है। उच्च शिक्षा हरियाणा प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण तीन जून, 2024 से 25 जून, 2024 तक खुला है और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 5 जून से 28 जून तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कॉलेज बैचलर इन सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी और मास कम्युनिकेशन के तहत नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्स के अलावा कॉलेज अंग्रेजी, हिंदी, गणित, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में सभी पीजी कार्यक्रमों में ऑनर्स शुरू करेगा। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि एडमिशन कमेटी और हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी चल रही है और एक-दो दिन में इसकी जानकारी दे दी जाएगी। किसी भी तरह की जानकारी के लिए कॉलेज का कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुला है।
पाठ्यक्रम और उनमें कुल सीटें
बीए एडेड

560

बीकॉम एडेड

160

बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)

80

बीबीए (सेल्फ फाइनेंस)

70

बीसीए (सेल्फ फाइनेंस)

70

बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज (सेल्फ फाइनेंस)
80

बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज एडेड

80

बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज एडेड

140

बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज (सेल्फ फाइनेंस)
120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed