फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicles parked for safety not working

काम न आए सुरक्षा के लिए खड़े वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked for safety not working
14-कैथल। जिला अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन। - फोटो : Kaithal
पूंडरी व पाई। इस्माइलाबाद-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों ने अपनी सुरक्षा के लिए वाहन और जनरेटर खड़े कर रखे थे लेकिन वे भी काम न आ सके। अनियंत्रित ट्रक ने चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत मौके पर हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह राजमार्ग विधिवत रूप से शुरू होने से पहले ही घटनाओं के कारण चर्चा में है। जब इस राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाने का काम शुरू हुआ था, तभी से यह विवादों में आना शुरू हो गया था। निर्माण के शुरुआत में भाकियू व किसानों ने अधिग्रहण के मामले में धरना दिया। इसके बाद फिर गांव डुलियानी में इस हाइवे का एक पुल गिरने से यह विवादों में आ गया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही संगरोली व खेड़ी मटरवा के बीच सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर ग्रिल व रेलिंग का काम करने वाले प्रवासी मजदूर का बच्चा नहर में डूब गया था। अब शुक्रवार तड़के मजदूरों के साथ यह हादसा हो गया। घटना के बाद से आसपास के मजदूरों में मातम छा गया।
विज्ञापन

ठेकेदार प्रदीप ने बताया कि प्रवासी मजदूरों ने सोने से पहले नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के लिए दोनों ओर जनरेटर व छोटा हाथी खड़ा किया था लेकिन यह हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक से हादसा तब हुआ जब मजदूर तंबू गाड़कर सो रहे थे। इनमें बठिंडा पंजाब निवासी अजीत उर्फ मस्ताना (45), पाड़ली पट्टी सहारनपुर यूपी निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह (22), सीवन निवासी कर्ण सिंह और पड़ली पट्टी निवासी आरिफ शामिल थे। हादसे में अजीत और सनाउल्लाह की मौत हो गई जबकि कर्ण सिंह और आरिफ का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस्माइलाबाद से नारनौल तक प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी भारतमाला के तहत बनने वाले इस लगभग 234 किलोमीटर हाईवे की घोषणा हुई तो तभी यह घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। इसका काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने की तैयारी है। काम खत्म कर मजदूर घर जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। उधर, पूंडरी कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि सीवन निवासी घायल कर्ण की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मजदूर परिवार का पालन पोषण करने के लिए आए थे
दोनों मजदूर परिवार का पालन पोषण करने के लिए यहां आए थे लेकिन हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पाडली पट्टी सहारनपुर यूपी निवासी मोहम्मद सनाउल्लाह की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं बठिंडा पंजाब निवासी मस्ताना सिंह का एक बेटा है। सभी मजदूर सरिया बांधने का काम करते थे। मोहम्मद सनाउल्लाह का दोस्त नदीम नागरिक अस्पताल में बार-बार बेहोश हो रहा था। बेहोशी की अवस्था में नदीम को पानी पिलाया गया। उसके बाद होश आया। इसी तरह से परिवार का भी रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed