फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicles are crawling, buses along with trains are running late.

Kaithal News: रेंग रहे वाहन, ट्रेनों के साथ बसें चल रहीं लेट

Sun, 05 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are crawling, buses along with trains are running late.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस समय पड़ रहे घने कोहरे के बीच ट्रेनों की रफ्तार भी कम हुई। इसके साथ ही बसें भी देरी से चल रही है। शनिवार को कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से चली।

कोहरे के बीच सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार कम है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुरुक्षेत्र से कैथल आने वाले यात्रियों के साथ ही कैथल से जींद जाने वाले यात्रियों को भी काफी घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जहां रोडवेज की बसों सहित अन्य वाहनों की रफ्तार थमी है। उधर, रोडवेज की बसों को में रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए। दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि रिफ्लेक्टर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस तीन तकनीक बसों में नहीं है फॉग लाइट ः कोहरे के मौसम में रोडवेज की बसों में फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी होता है, लेकिन हाल ही में कैथल डिपो में पहुंची 48 बीएस तीन तकनीक बसों में फाॅग लाइट नहीं है। इसके साथ ही अधिकतर बसों में रिफ्लेक्टर तक नहीं लगाए गए है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहेंगी।


बस अड्डा के यातायात प्रभारी विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि अधिकतर बसों में फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर लगवा दिए गए हैं। यदि किसी बस में लगनी बाकी है तो उन बसों में जल्द लगवा दिए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को शुक्रवार से भी अधिक कोहरा था। इस कारण कुरुक्षेत्र से जींद और जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन काफी देरी से चली। कोहरे से बसें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed