Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarv Karamchari Sangh extends support to guest teachers, protest today

Kaithal News: अतिथि अध्यापकों के समर्थन में उतरा सर्व कर्मचारी संघ, प्रदर्शन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sarv Karamchari Sangh extends support to guest teachers, protest today
गिरफ्तारी व आंदोलन को लेकर जानकारी देते कर्मचारी नेता। विज्ञ​प्ति
कैथल। कुरुक्षेत्र में नियमितीकरण की मांग के लिए आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों के समर्थन में अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भी उतर आया है। संघ की जिला कोर कमेटी ने अध्यापक नेताओं की गिरफ्तारी, शिक्षकों और कर्मचारियों को घरों में नजरबंद करने तथा प्रदर्शन में शामिल होने जा रही बसों को रास्ते में रोकने की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

संघ ने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के बाद आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह, राज्य उपप्रधान कपिल सिरोही, जिला प्रधान ओमपाल भाल, जिला सचिव शिवचरण और जिला वरिष्ठ उपप्रधान छज्जूराम ने संयुक्त बयान में कहा कि अतिथि अध्यापक 23 जून से कुरुक्षेत्र में नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में वर्ष 2005-06 से निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं, विभागीय चयन समितियों और मेरिट के आधार पर अतिथि अध्यापकों की नियुक्तियां हुई थीं। ये शिक्षक करीब 21 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। 16 और 18 जून 2014 की नियमितीकरण नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि समान परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शन...
जिला उपप्रधान सावित्री, संगठन सचिव रमेश कुमार, सहसचिव कृष्ण कुमार जागड़ा और शीश राम ने कहा कि संघ ने गिरफ्तार अध्यापक नेताओं और हिरासत में लिए गए शिक्षकों को तत्काल रिहा करने तथा नियमितीकरण की मांग का समाधान करने की मांग की। साथ ही 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शन और 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

गिरफ्तारी व आंदोलन को लेकर जानकारी देते कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

गिरफ्तारी व आंदोलन को लेकर जानकारी देते कर्मचारी नेता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed