{"_id":"6af9facc752b4d40c60d2d58","slug":"guru-nanak-devs-prakash-parv-to-be-celebrated-in-cheeka-on-the-24th-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157913-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में 24 को मनेगा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में 24 को मनेगा गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक करते प्रबंधक कमेटी के सदस्य। संवाद
गुहला-चीका। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व चीका में मनाया जाएगा। गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही में इसकी तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मेजर सिंह ने की। बैठक में गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, सेवादारों और संगत ने भाग लिया।
मेजर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को अमृत संचार, 23 नवंबर को नगर कीर्तन और 24 नवंबर को गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में निकलेगा। यह बलबेहड़ा रोड, नगर खेड़ा, सिनेमा रोड, कैथल रोड, हुड्डा कॉलोनी, हैफेड रोड, डेरा भाग सिंह, महावीर दल, शहीद उधम सिंह चौक और पेहवा रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा।
बैठक में नगर कीर्तन के रूट, लंगर, साफ-सफाई, पंडाल, साउंड, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्कूली बच्चों, गतका पार्टियों और रागी जत्थों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में चेयरमैन हरजोत सिंह, मैनेजर हरकीर्तन सिंह, ज्ञान सिंह, बलजीत सीड़ा, करनैल सिंह, बलजीत सिंह, खजान सिंह, सरबजीत सिंह, बलवंत सिंह और साहब सिंह मौजूद रहे।