फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Vehicle stuck in bus stand, controversy over protest

Kaithal News: बस अड्डा में अड़ाया वाहन, विरोध पर विवाद

Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicle stuck in bus stand, controversy over protest
२६-कैथल। बस अड्डे पर झगड़े के दौरान युवक द्वारा रोडवेज कर्मी का पडक़ा हुआ गला व वर्दी।
कैथल। बस अड्डा परिसर में रविवार सुबह के समय पर निजी वाहन के प्रवेश पर कर्मियों की ओर से विरोध करने पर विवाद हो गया। इस विवाद निजी वाहन में सवार और रोडवेजकर्मियों में हाथापाई भी हुई। इस संबंध में जीएम रोडवेज की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, सुबह के बस स्टैंड पर पांच युवक थार गाड़ी में सवार होकर आए। इस दौरान युवाओं ने अपनी गाड़ी को बस काउंटर के आगे अड़ा दिया। जब काउंटर पर लगी बस के चालक ने उन्हें गाड़ी हटाने को कहा तो वे बहस करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि जो करना है कर लो, वे गाड़ी नहीं हटाएंगे। जब रोडवेजकर्मियों ने विरोध किया तो युवाओं ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में रोडवेजकर्मियों ने रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग को लिखित में शिकायत दे दी है। एक युवक ने एक कर्मी का गला पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इसके बाद से रोडवेजकर्मियों में रोष है। मामले में सिविल लाइन थाना ने महाप्रबंधक अजय गर्ग से मिली शिकायत के बाद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना था कि बस स्टैंड पर पुलिस चौकी बनाई है। बावजूद इसके बस स्टैंड पर हंगामा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दी है शिकायत

रोडवेज यूनियन के नेता महाबीर संधू ने बताया कि रविवार सुबह सवा छह बजे एक थार गाड़ी बस स्टैंड में तेज गति आई। गाड़ी बस स्टैंड के अंदर कई चक्कर लगाने बाद गाड़ी को कुरुक्षेत्र वाले काउंटर पर बस के आगे खड़ा कर दिया। कैथल डिपो के चालक नवासा राम ने थार गाड़ी के चालक को गाड़ी को बूथ के आगे से दूर करने के लिए कहा, लेकिन शरारती तत्वों चालक नवासा राम के साथ मारपीट करने लगे और पकड़कर अपनी वाहन में डालने लगे।
इसी समय डिपो के सब इंस्पेक्टर बलकार देबन मौके पर ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने नवासा राम चालक को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सब इंस्पेक्टर का फोन छीनकर तोड़ दिया और वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान अनाउंसमेंट के माध्यम से बस स्टैंड के पुलिस चौकी को सूचना दी, मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंचे थे। रोडवेज के कर्मचारी इसकी घोर निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं। इन शरारती किस्म के युवाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।

वर्जन

मामले की जानकारी मिलने के बाद लिखित में रोडवेजकर्मियों की शिकायत मिली। इस मामले में थार वाहन में सवार पांच युवकों ने रोडवेजकर्मियों की ड्यूटी में बाधा डाली है। इसके बाद एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत लिखित में भेज दी थी। अब इस मामले में सिविल लाइन थाना की पुलिस मामले की जांच करेगी।

अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल।

इस मामले में महाप्रबंधक अजय गर्ग की तरफ से एसपी को लिखित में दी गई शिकायत मिली है। इस शिकायत में थार गाड़ी में सवार पांच युवकों ने रोडवेज विभाग में कार्य चालक की सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


राजकुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, कैथल।

२६-कैथल। बस अड्डे पर झगड़े के दौरान युवक द्वारा रोडवेज कर्मी का पडक़ा हुआ गला व वर्दी।

२६-कैथल। बस अड्डे पर झगड़े के दौरान युवक द्वारा रोडवेज कर्मी का पडक़ा हुआ गला व वर्दी।

२६-कैथल। बस अड्डे पर झगड़े के दौरान युवक द्वारा रोडवेज कर्मी का पडक़ा हुआ गला व वर्दी।

२६-कैथल। बस अड्डे पर झगड़े के दौरान युवक द्वारा रोडवेज कर्मी का पडक़ा हुआ गला व वर्दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed