{"_id":"68d1b69b2da1c328c50180a8","slug":"vehicle-purchases-increase-due-to-reduction-in-gst-rates-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138274-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जीएसटी दर घटने से वाहनों की खरीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जीएसटी दर घटने से वाहनों की खरीदारी बढ़ी
Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
80 कैथल सराफा बाजार में बड़ी जोत की खरीदारी करती महिला संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जीएसटी दर घटने से शहर में ट्रैक्टर और कारों की बिक्री में तेजी आई है। चौपहिया वाहनों की कीमतें 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक घट गई हैं। सोमवार को अंबाला रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी पर काफी चहल-पहल देखी गई।
कैथल महिंद्रा एजेंसी के एमडी रवि जेटली ने बताया कि सोमवार को उनके यहां 12 ट्रैक्टर बिके। कुछ ग्राहकों ने ट्रैक्टर की अग्रिम बुकिंग कर रखी थी। महिंद्रा के 215 मॉडल पर 30 हजार और बड़े मॉडल पर 80 हजार रुपये से अधिक की बचत हुई।
रसूलपुर के तरसेम सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से ट्रैक्टर लेने की योजना बना रहे थे और 10 दिन पहले बुकिंग करवा चुके थे। डुलयानी गांव से आए अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने इसी एजेंसी से पहले दो ट्रैक्टर खरीदे थे, जो अभी भी शानदार चल रहे हैं। आज वे एक और नया ट्रैक्टर लेने आए हैं।
विज्ञापन
जीएसटी दर घटने से घरेलू सामान की कीमतों में भी कमी आई है। सरकार के इस कदम से ग्राहकों को काफी लाभ हुआ है और ऑटोमोबाइल कारोबार में करोड़ों रुपये के इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल और कारों की जीएसटी दर 18 प्रतिशत कर आम आदमी को बड़ी राहत दी है।
नवरात्र के दौरान बढ़ी वाहन खरीदारी
होंडा शोरूम के संचालक मनीष ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने से बिक्री में स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को उनकी 16 बाइकें बिकी और 10 की एडवांस बुकिंग हुई। साथ ही सात स्कूटी भी बिक्री में शामिल हैं। श्राद्ध और नवरात्र के अवसर पर वाहनों की खरीदारी में यह तेजी देखी गई। हीरो और यामाहा के शोरूम में भी नवरात्र के पहले दिन खूब खरीदारी हुई।
पांच कारें बिकीं
मारुति नेक्सा के मैनेजर भूपेंद्र ने बताया कि दरों में कटौती के बाद एकसाथ पांच कारें बिकी, जबकि आठ की एडवांस बुकिंग हुई है। विभिन्न हुंडई शोरूम संचालकों ने कहा कि कुछ लोग अभी भी असमंजस में हैं। वे फोन करके जानकारी ले रहे हैं, लेकिन जीएसटी की घटी दरें लागू होने के बाद ही खरीदारी का असर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
नवरात्रों में बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
कैथल। नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही बाजार में रौनक लौट आई है। सोमवार को सर्राफा बाजार और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय बाद बाजार में चहल-पहल देख दुकानदार व्यस्त नजर आए। पूजन सामग्री खरीदने आए बंसी लाल ने बताया कि नवरात्र पर इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतें सामान्य हैं, जबकि कई चीजों के दाम मौसम साफ होने के बाद कम हो गए हैं। कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर मिट्टी के बर्तन विक्रेता देव राज ने कहा कि बारिश से कारोबार ठप हो गया था, लेकिन नवरात्र से पहले ग्राहकों की बढ़ती संख्या से उम्मीद जगी है। संवाद