फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vDo continuous patrolling for a fear-free society: DSPDo continuous patrolling for a fear-free society: DSP

भयमुक्त समाज के लिए लगातार करें पेट्रोलिंग : डीएसपी

Sat, 30 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
vDo continuous patrolling for a fear-free society: DSPDo continuous patrolling for a fear-free society: DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन कैथल में शुक्रवार को डायल 112 (ईआरवी) पर तैनात कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सुशील प्रकाश ने की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है। इसके लिए ईआरवी गाड़ियां लगातार गश्त और पेट्रोलिंग करें, ताकि अपराध की किसी भी संभावना को समय रहते रोका जा सके और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा सके।

डीएसपी ने कहा कि डायल 112 हरियाणा पुलिस की वह अहम सेवा है, जिसके माध्यम से आमजन को छोटी से छोटी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत मदद मिलती है। ऐसे में इस सेवा पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


डीएसपी ने निर्देश दिए कि आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करें। डायल 112 पर कॉल करने वाले हर व्यक्ति से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। तुरंत कार्रवाई और सकारात्मक रवैया अपनाकर जनता का विश्वास बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक ईआरवी गाड़ी हमेशा चालू हालत में रहनी चाहिए। इसके लिए नियमित सर्विसिंग व रखरखाव जरूरी है। साथ ही, वायरलेस सेट, जीपीएस सिस्टम, सायरन, लाइट और अन्य उपकरणों की स्थिति का भी समय-समय पर परीक्षण किया जाए।


अंत में डीएसपी सुशील प्रकाश ने कर्मचारियों को गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखने और किसी भी आपराधिक सूचना पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed