{"_id":"6418aa8b5d9d18a2270f6d54","slug":"vartika-in-slogan-writing-kusum-topped-in-poster-making-kaithal-news-c-18-1-65628-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्लोगन लेखन में वर्तिका, पोस्टर मेकिंग में कुसुम रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्लोगन लेखन में वर्तिका, पोस्टर मेकिंग में कुसुम रहीं अव्वल
Tue, 21 Mar 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने सलाह दी गई। इस मौके पर हुई स्लोगन लेखन में वर्तिका और पोस्टर मेकिंग में कुसुम को पहला स्थान मिला।
मुख्य अतिथि के तौर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य प्रो. राजेश सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को वाहन चलाते समय हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हें अपने सभी प्रकार के यातायात संबंधी प्रमाणपत्रों को अपने साथ रखना चाहिए। युवा पहले वाहन चलाने का प्रशिक्षण ले व धैर्य के साथ वाहनों को चलाने का संकल्प ले।
उन्होंने कहा कि की कभी भी वाहन चलाते समय गुस्सा न करें क्योंकि गुस्सा या क्रोध हमेंशा उग्र बनाता है। इस कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में युवाओं को प्रशिक्षित करने व यातायात से संबंधित कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में जिले भर के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार््रक्रम में सड़क सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई है। प्राचार्य डॉ. रोजी गुप्ता ने सबसे पहले विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी, इंचार्ज, मुख्यातिथि और प्रशिक्षण अधिकारियों का स्वागत किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय ऐसे कार्यक्रमों को करवाने के लिए हमेशा अग्रसर रहता है और इसके लिए संबंधित विभाग के साथ तालमेल करके सफल बनाने में हमेशा अग्रणी रहता है। अधिवक्ता अरविंद्र खुरानिया ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से युवाओं के साथ विचार विमर्श किया। मुख्य प्रशिक्षक रेड क्रॉस कैथल के डॉ. बीरबल ने युवाओं को प्राथमिक सहायता व रक्तदान के बारे बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रो. सुभाष शर्मा व डॉ. मोनिका जाखड़ ने मंच संचालन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. रेणु गुप्ता, प्रो. विकास यादव, प्रो. पूनम, प्रो. मीनू गुप्ता, प्रो. मीना शर्मा व प्रो. सुशील कुमार रहे। प्रो. सुनीता अरोड़ा, प्रो. जसपाल मलिक, प्रो. राजकला, प्रो. विरेंद्र खटकड़, प्रो. मंजू, प्रो. सरिता, प्रो. सोनिया, प्रो. अमित आदि ने सहयोग दिया।
ये रहे परिणाम
स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान पर आरकेएसडी कॉलेज की वर्तिका व द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय राजौंद का सुनील और तृतीय स्थान पर मुकेश कुमारी रही। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय राजौंद की कुसुम व द्वितीय स्थान पर आरकेएसडी कॉलेज की सिमरन और तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय की संजीवनी रही।