फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Varsha won gold medal in Asia cross country

वर्षा ने एशिया क्रॉस कंट्री में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Varsha won gold medal in Asia cross country
गुहला-चीका। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में चीका की खिलाड़ी वर्षा ने अपने ग्रुप में एथलेटिक्स के क्रॉस कंट्री मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। यह मुकाबला 26 मार्च को हुआ था।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच सतनाम सिंह ने बताया कि वर्षा चीका की खेल नर्सरी की खिलाड़ी हैं। वह इस समय भारतीय रेल में नौकरी करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में इंडिया टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वर्षा ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में यह पदक जीता है। वर्षा ने जहां व्यक्तिगत स्तर पर यह पदक जीता है। साथ ही समूह खेल में भी स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में वर्षा के चार स्वर्ण पदक आए हैं जिसमें उनके व्यक्तिगत, टीम इवेंट, इंडिया टीम रेलवे की ओर से जीते गए पदक शामिल हैं। वर्षा बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं। चीका में आने से पहले वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एथलेटिक कोच बलदेव सिंह के पास अभ्यास करती थीं। वर्षा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed