फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   vaccination corona, five center

आज पांच केंद्रों पर लगाया जाएगा कोरोना का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
vaccination corona, five center
शनिवार को जिले में शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अगले चरण में सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को शेष रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। उधर, शनिवार को जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था, उनमें से एक प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी को असामान्य महसूस होने पर जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इस वैक्सीन की प्रक्रिया में प्रथम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। शनिवार को हुए टीकाकरण हुए व्यक्ति का दोबारा से 28 दिन बाद टीकाकरण करवाया जाएगा। इसके साथ बाकी पंजीकृत व्यक्तियों का सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने बतायाकि विभाग द्वारा शेड्यूल बनाकर स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज भेजा जा रहा है। उसी अनुसार सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी पहुंच कर संबंधित केंद्रों पर टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर लगेगा आज टीका-स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवीगढ़ में जिला अस्पताल के स्टॉफ को, एक सिग्रस अस्पताल में इसी अस्पताल के स्टॉफ को, सीएससी गुहला में सीएससी गुहला व प्राइवेट अस्पतालों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढांड में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के स्टॉफ को व आर्य पब्लिक स्कूल पूंडरी में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के स्टॉफ को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। सभी केंद्रों के लिए सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज भेजा गया है। सुबह नौ से सांय पांच बजे तक यह वैक्सीनेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed