{"_id":"68852ce2c9d9e1f38a0289b1","slug":"v-kaithal-news-c-18-1-knl1004-701602-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जांच में प्रिंसिपल पर लगे आरोप झूठे पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जांच में प्रिंसिपल पर लगे आरोप झूठे पाए गए
Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका (कैथल)। क्षेत्र के एक सरकारी कन्या विद्यालय के प्रिंसिपल के खिलाफ लगाए गए यौन अनाचार के आरोप जांच में बेबुनियाद पाए गए हैं। जिले की पांच सदस्यीय यौन उत्पीड़न जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि शिकायत में लगाए गए किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जांच के दौरान छात्राओं और महिला स्टाफ से विस्तार से बातचीत की गई तथा प्रिंसिपल कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी गहनता से खंगाला गया। जांच में कहीं आपत्तिजनक व्यवहार नहीं मिला। संवाद