फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Used to put notes in the bundle to enter the bank

खुलासा : कागजों की गड्डी पर 500 रुपये का नोट लगा करते थे बैंक में प्रवेश

Tue, 21 Feb 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Feb 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Used to put notes in the bundle to enter the bank
कैथल। नशा सुंघा कर नकदी छीनने वाले शातिर आरोपी पहले भोला भाला चेहरा बनाकर चालाकी से कागजों की गड्डी पर 500 को नोट लगाकर बैंक में प्रवेश करते थे। इसके बाद टॉरगेट व्यक्ति को बातों में उलझा कर बैंक से बाहर चाय की दुकान पर ले जाते थे। वहां पर नशीला पाउडर चाय या कोल्ड ड्रिंक में पिला व्यक्ति को बेहोश कर नकदी छीनकर फरार हो रहे थे। आरोपी कुरुक्षेत्र के गांधीनगर निवासी रवि कुमार व पीपली निवासी धन बहादुर इसी तरह की कैथल में सात घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तीन लाख से ज्यादा की नकदी छीन चुके हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में पांच अप्रैल को यमुनानगर स्थित शिव मंदिर के समीप निवासी मोहित को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड, मोबाइल और 40 हजार रुपये साफ कर लिए थे। आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये भी निकाले गए थे। दूसरे मामले में पीड़ित जम्मू कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह को ठगों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसकी जेब से 30 हजार रुपये साफ कर लिए थे। यमुनानगर के मामले में दो महीने की सजा काट चुके हैं।
विज्ञापन


कैथल के मामले
पहला मामला- मागो माजरी निवासी विक्रमजीत गुप्ता एक अक्बूबर 2019 को 11 बजे दुकान से 37 हजार रुपये लेकर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया अमरगढ़ गामड़ी में गारमेंट्स महात्मा गांधी मार्केट दुकान के खाते में जमा करवाने के लिए आया था। साढ़े 11 बजे के करीब बैंक में आरोपियों ने जेब से एक पैकेट से नशा निकाल कर सुंघा दिया था। इसके बाद आरोपी देवीगढ़ फाटक के पास चाय में नशा देकर बेहोश कर गए और 37 हजार छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला- सौथा निवासी राजकुमार 19 नवंबर 2019 को जींद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में अपनी बहन की शादी के लिए रुपये 23 हजार रुपये निकलवाकर बाहर आया तो उसको एक अज्ञात लड़कों ने बस अड्डा तक छोड़ने के लिए कहा। वह उस लड़के को मोटरसाइकिल पर बिठाकर चल दिया। करनाल रोड फाटक के नजदीक दूसरा आरोपी भी मिला। दोनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बेहोश कर 23 हजार रुपये व दो हजार रुपये पर्स से छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना में केस दर्ज है।
तीसरा मामला- सदरहेड़ी निवासी सुरेश 17 फरवरी 2022 को समय करीब 12 बजे सैंट्रल बैंक वार्ड नंबर सात चीका की ब्रांच रुपये जमा करवाने के लिए फार्म भर रहा था तो एक आरोपी उसके पास आया और कहने लगा की आप उसका भी रुपये जमा करवाने का फार्म भर दो। इसके बाद बहाना बनाया कि उसका फार्म उसके दोस्त के पास रह गया है। हम दोनों खाता नंबर ले आते हंै। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपी के दोस्त के पास चीका बस स्टैंड पेहवा रोड पर ले गया। वहां पर दोनों आरोपियों ने चाय में नशा पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जबरदस्ती 30 हजार रुपये व पर्स से 400 रुपये निकाल लिए। चीका थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
चौथा मामला- ड्योढ़ खेड़ी निवासी रमेश चंद 25 अप्रैल 2022 को करीब 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया बिजली चौक कैथल से रुपये निकलवाने के लिए लाइन में लगा था। तभी दोनों आरोपी उसके पास आए। पीछे लाइन में एक आरोपी ने उसके मुंह के आगे कागज लगा दिया। इसके बाद उसने बैंक से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। फिर वह बैंक से बाहर आया और बेहोश हो गया। दोनों आरोपी 40 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने सिटी थाना में केस दर्ज कर लिया।
पांचवां मामला- चीका के वार्ड नंबर दो निवासी दलमीर 04 जुलाई 2022 को सुबह दस बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चीका की ब्रांच में से 50 हजार रुपये निकलवा कर बैंक से बाहर आया था। तो अज्ञात व्यक्तियों ने बातों में उलझाकर और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने चीका थाना में केस दर्ज किया था।
छठा मामला- ढांड निवासी बीरेंंद्र प्रसाद पांच मार्च को समय करीब साढ़े 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक की कॉपी लेकर घर से निकला था। वह एक बजे तक घर नहीं पहुंचा। जब उसके घर वालों ने तलाश की तो ढांड में एक जगह बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जब उसके मोबाइल का चेक किया। उसके भाई की जेब से 20 हजार रुपये गायब मिले। ढांड थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
सातवां मामला- नजदीक डाकघर गुहला निवासी रोशन लाल 13 फरवरी को 12 बजकर पांच मिनट पर आकाश मोटर्स मारुति एजेंसी पटियाला रोड चीका से एक लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा करवाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर चला था। सवा 12 बजे बैंक के अंदर कैश काउंटर पर रुपये जमा करवाने के लिए लाइन में खड़ा हो गया। क रीब 12:25 बजे दोनों आरोपी आए। पीड़ित रोशन लाल को बाहर चाय के लिए बुलाकर ले गए। दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। एक लाख रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।

एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि नशा सुंघा कर रुपये छीनने वाले दो आरोपी काबू किए हैं। आरोपियों ने सात वारदातें कबूल की है। यमुनानगर में भी तीन मामले दर्ज है। ढाई महीने की सजा काट कर आए है। आरोपियों से रिमांड दौरान नकदी बरामद की जाएगी। करनाल रोड कैथल से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed