फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Use one drop of water

एक-एक बूंद पानी का करें इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Use one drop of water
20-गुहला-चीका। पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में महिलाआं को प्रशंसा पत्र देते हुए मुख्यात - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सौजन्य से चौथे दिन खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पानी अमृत है, इसकी एक-एक बूंद का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के बहुत सारे लोगों को आज भी पानी नहीं मिल रहा है वहीं हरियाणा सरकार बधाई की पात्र हैं कि उसने हर घर को नल से जल तय समय से पहले दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को पानी की सौगात देने के लिए जरूरी है कि हम पानी को व्यर्थ न बहाएं। इसका संरक्षण करें।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार मुल्क में आजादी के समय लगभग 24 लाख तालाब थे। बरसात का पानी इन तालाबों में इकट्ठा हो जाता था, जो भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता था। आजादी के बाद करीब 19 लाख तालाब जोहड़ खत्म हो गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह गांव में तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रोजेक्टर पर पानी बचाने के लघु वीडियो दिखाकर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में गांव अरनौली, शहीद भगत सिंह, गुरु गोविंद नगर, कक्वहेड़ी, छन्ना-जट्टान, गगड़पुर, खराल, टटियाना, सदरहेड़ी, हरिगढ़ किंगन और पपराला गांवों के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के सदस्य ने भाग लिया है। इस अवसर पर एसडीओ श्याम लाल, बीआरसी रघबीर सिंह, बीआरसी विष्णु शर्मा ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी बांटे गए।

वर्तमान पत्रकारिता अधिक चुनौतिपूर्ण
कैथल के कोयल कांप्लेक्स में बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का दौर अधिक चुनौतिपूर्ण है। पहले इतनी ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार जितना जनोन्मुखी होगा, उसका उतना ही सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed