फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uprooted patchwork exposed the road construction

Kaithal News: उखड़े पैचवर्क ने खोली सड़क निर्माण की पोल

Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uprooted patchwork exposed the road construction
07kht_14_अंबाला रोड़ पर सड़क पर  किया  पैच वर्क
सोनू थुआ
विज्ञापन


कैथल। शहर की सड़कों पर आनन-फानन लोकनिर्माण विभाग का पैचवर्क आम लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन गया है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे से कुछ घंटे पहले विभाग के कर्मचारियों ने सड़कों का पैचवर्क किया, लेकिन दोपहर तक पैचवर्क में इस्तेमाल की गई बजरी वाहनों के चलते सड़क पर फैल गई। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काम केवल दिखावे के लिए किया गया और इससे हादसे की संभावना बढ़ गई है। शहर में हर साल सड़क पैचवर्क पर दो से चार लाख रुपये खर्च होते हैं, लेकिन धरातल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होता। अंबाला रोड व गुर्जर चौक से लेकर अंबाला रोड तक कई जगह पैचवर्क उखड़ चुका है और इसमें तारकोल का उपयोग भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पैचवर्क केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के डर से किया गया। शहर की दर्जनों सड़कों में पिछले लंबे समय से गड्ढे पड़े हैं और कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। लोगों ने उच्च गुणवत्ता वाली तारकोल पैचवर्क और नियमित मरम्मत की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कें जर्जर

भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, सेक्टर 18, 19, 20, शहीद उधम सिंह पार्क के पास, बस अड्डा की रेलवे फाटक से गुर्जर चौक, उपायुक्त निवास के पास से ढांड रोड, सब्जी मंडी के पास कबूतर चौक, आईटीआई के सामने, सुभाष नगर से जींद रोड चुंगी, जींद रोड बाइपास से तितरम मोड़, चीका जाने वाली सड़क, इन सभी जगहों पर पैचवर्क उखड़ चुका है। वाहन चालकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है।


ठंड के मौसम से पहले नहीं लगाई सफेद पट्टी

शहरवासियों मजीत, रामकिशन और सुरजमल आदि ने बताया कि दर्जनभर सड़कों से सफेद पट्टी गायब हो गई है या धुंधली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह में धुंध की चेतावनी भी दी है। प्रशासन को जल्द सफेद पट्टी लगानी चाहिए, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।





लोकनिर्माण विभाग का बयान



लोकनिर्माण विभाग के एक्सईन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि

II

07kht_14_अंबाला रोड़ पर सड़क पर  किया  पैच वर्क

07kht_14_अंबाला रोड़ पर सड़क पर  किया  पैच वर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed