फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Uproar over attempt of double voting in Dhand

Kaithal News: ढांड में डबल वोटिंग के प्रयास पर हंगामा

Sun, 06 Oct 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar over attempt of double voting in Dhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान को लेकर चल रही गहमागहमी शनिवार शाम होते ही आखिरकार थम गई। इस दौरान मतदाताओं का मतदान करने को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के लिए सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शनिवार छह बजे के बाद खत्म हो गया।

चुनाव प्रक्रिया में मतदान के दिन जिले में कुछ छुट-पुट घटनाएं भी सामने आई। इसमें ढांड में एक युवक की ओर से फर्जी वोट डालने का प्रयास, मौके पर एजेंटों ने उसे पकड़ लिया। इसके चलते व फर्जी वोट डालने में सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कस्बा ढांड के बूथ नंबर 22 पर एक युवक ने डबल वोटिंग करने का प्रयास किया। इसके बाद हंगामा हो गया। जैसे ही एजेंटों ने उस पर एतराज जताया तो पुलिस व सीआरपीएफ के जवान हरकत में आ गए। उन्होंने उक्त युवा को तुरंत पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवा ने अपना मतदान न करवाए जाने के बारे में इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कर दी। सूचना मिलते ही तुरंत चुनाव आयोग के अधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बूथ का जायजा लिया। इसके उपरांत ढांड मतदान केंद्र पर अतिरिक्त सेना के जवान भी बुलाए गए, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाया सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के समय मतदान शुरू होने से पहले ही गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मॉक ड्रिल के दौरान ईवीएम में खराबी आई। इसके बाद मौके पर ही आब्जर्वर ने पहुंच मशीन बदलवाई। जबकि पूंडरी के बूथ नंबर 103 और 109 व ढांड के बूथ नंबर 21 में भी मशीन खराब हुई। यहां पर मौके पर ही बीएलई इंजीनियर मौजूद थे। ऐसे में उन्होंने मौके पर ही बैलेट यूनिट बदली। जिस कारण यहां पर चुनाव प्रभावित नहीं हुआ।

पूंडरी में बीएलई रक्त सिंह, बीएलई युद्धवीर सिंह मौजूद थे। जबकि गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव मांडी में बूथ नंबर 151 में मशीन खराब होने के कारण मतदान रूक गया। यह प्रक्रिया करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद कर्मियों ने मशीन बदली और मतदान शुरू करवाया।

वहीं, कलायत में थाना क्षेत्र राजौंद के गांव सेरधा में कांग्रेस पार्टी के टेंट लगाने को लेकर तनाव हो गया था। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता ढुल समर्थकों ने टेंट लगाने का विरोध किया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद के चलते मौके पर ही एसपी राजेश कालिया पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। हालांकि, बाद में ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई और दोनों पक्षों ने मिलकर टेंट लगा दिया। यह घटना बूथ नंबर 135 से 139 के क्षेत्रों से संबंधित है। कैथल शहर में संवेदनशील बूथ राजकीय आईटीआई पर पूरा दिन पुलिस का कड़ा पहरा रहा। यहां पर पुलिस ने बिल्कुल भी भीड़ नहीं जुटने दी। इस कारण से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ।

पाई और करोड़ा में कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई

पूंडरी। हलका पूंडरी में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुबह सात बजे से लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और शाम छह बजे तक लोगों ने मतदान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूंडरी हलके के 184 बूथों पर मतदान सुचारू रूप से चला और कही से भी किसी अप्रिय घटना और वोटिंग मशीन को लेकर कोई समस्या नहीं आई। हालांकि गांव पाई और करोड़ा में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और बीच-बचाव से मामला शांत हो गया।

गांव पाई के बूथ नंबर 143 व करोड़ा के बूथ नंबर 176 से हाथापाई की खबरें आई। इन बूथों पर कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन पुलिस व आरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभालकर बात बिगड़ने नहीं दी।


भाजपा प्रत्याशी सतपाल जांबा, कांग्रेस प्रत्याशी सुलतान सिंह जडौला, आप प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी सतबीर भाणा, दिनेश कौशिक, गुरिंद्र सिंह व सज्जन सिंह ढुल ने अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed