फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Unveiling of the memorial of brave soldier Rohtas

Kaithal News: जांबाज सिपाही रोहतास के स्मारक का अनावरण

Wed, 03 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the memorial of brave soldier Rohtas
गांव सौंगल में शहीद सिपाही रोहतास सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल की मौजूदगी में 9 हॉर्स आर्म्ड कोर के जांबाज सिपाही रोहतास के स्मारक का अनावरण किया गया। इस अवसर पर रिसालदार रविन्द्र कुमार, वीरमाता सुनिता देवी, रिसालदार इन्द्र सिंह और एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी आदि मौजूद रहे।

स्मारक पर रेजीमेंट के सदस्य रिसालदार रविन्द्र कुमार, दफेदार परमजीत, एल डी सुखविंदर और ए एल डी संजय ने पुष्प अर्पित कर सिपाही रोहतास को श्रद्धांजलि दी। जिला प्रधान जगजीत फौजी ने 9 हॉर्स के कमान अधिकारी योगेश हरीकर, रिसालदार मेजर मनजीत सिंह और हैड क्लर्क ए के झा का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर बीरवार प्रातः 9:30 बजे भारतीय नौसेना दिवस पर हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड, कैथल में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मुख्य अतिथि सुरेश राविश, अतिरिक्त उपायुक्त कैथल, और विशिष्ट मुख्य अतिथि शहीद सिपाही भीषम सिंह होंगे। इस अवसर पर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित होगा। नीलम हॉस्पिटल, राजपुरा की तरफ से पूर्व सैनिक परिवारों के लिए निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed