{"_id":"689b9cdaaa81c5749d0d10d6","slug":"unsatisfied-with-the-action-taken-against-the-driver-the-family-members-blocked-the-road-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136238-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गाड़ी चालक पर कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गाड़ी चालक पर कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने लगाया जाम
Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसे में बच्ची की मौत के बाद कांगथली में लगाए गए जाम के दौरान मौजूद ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव कांगथली में पाबसर रोड पर 10 अगस्त की रात कार और स्कूटी की टक्कर में तीन साल के बच्चे गुरशरण सिंह की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को कैथल–पटियाला मेन रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के समय घायल हुई बच्चे की मां मनप्रीत की भी मौत होने की सूचना मिलने पर लोगों का गुस्सा और भड़क गया। इससे पहले, परिजन व ग्रामीण थाना सीवन पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन समाधान न मिलने पर सड़क पर जाम लगा दिया।
नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि हादसे के समय कार चालक नशे में था, लेकिन पुलिस ने मेडिकल जांच में खानापूर्ति की। साथ ही, चालक विदेश में रहता है और उसके विदेश भागने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने चालक को मौके पर बुलाने और उसका पासपोर्ट जब्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार बंसी लाल, डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल और एसएचओ सीवन सुनीता मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अंततः डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने पासपोर्ट जब्त करने और चालक का दोबारा मेडिकल कराने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया।